Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मीट कारोबारियों के छापों में बड़ा खुलासा, 1200 करोड़ नकद गायब, कश्मीर कनेक्शन की जांच जारी

मीट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के बाद जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आयकर विभाग ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में उच्चाधिकारियों को बताया है कि इन कंपनियों ने 1200 करोड़ रुपये नकद कहां खर्च किए गए इसका अब तक कोई पता नहीं चला है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
November 13, 2024
in Latest News, लखनऊ
UP Meat Traders
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Meat Traders: मीट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के बाद जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आयकर विभाग ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में उच्चाधिकारियों को बताया है कि इन कंपनियों ने 1200 करोड़ रुपये नकद कहां खर्च किए गए इसका अब तक कोई पता नहीं चला है। इसके अलावा ये कंपनियां कश्मीर की कुछ निजी सुरक्षा एजेंसियों की सेवाएं ले रही हैं जिनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। यह स्थिति देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है इसलिए इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश की गई है।

मनी लांड्रिंग के जरिए 524 करोड़ रुपये दिए

दिसंबर 2022 में आयकर विभाग ने बरेली के मारिया ग्रुप, रहबर ग्रुप, अल-सुमामा ग्रुप, लखनऊ और उन्नाव के रुस्तम ग्रुप और आगरा के एचएमए ग्रुप पर छापे मारे थे। इन छापों में मिले दस्तावेजों की लगभग एक साल चली गहन जांच में पता चला कि संभल के प्रवीण रस्तोगी ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए मीट कंपनियों को 524 करोड़ रुपये नकद दिए थे। रहबर ग्रुप की 68 करोड़ रुपये की काली कमाई का भी खुलासा हुआ जबकि रुस्तम ग्रुप के 535 करोड़ रुपये और मारिया ग्रुप के 102 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री का पता चला।

RELATED NEWS

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

March 2, 2026
New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

February 10, 2026

आयकर विभाग की रिपोर्ट में 1200 करोड़ का जिक्र

आयकर विभाग ने अपनी रिपोर्ट में इस 1200 करोड़ रुपये की राशि को संदिग्ध गतिविधियों में उपयोग किए जाने की आशंका जताई है। विशेष रूप से देश (UP Meat Traders) के संवेदनशील इलाकों के युवाओं को सुरक्षा कार्य में लगाने और बड़े पैमाने पर नकद लेन-देन होने से किसी गहरी साजिश का संकेत मिल रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि जम्मू-कश्मीर से जुड़ी निजी सुरक्षा एजेंसियां कई अन्य मीट कारोबारियों को सुरक्षा दे रही थीं। इन एजेंसियों की जानकारी जुटाने पर बडी गड़बड़ियों का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़े: SC on Bulldozer Action: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, फैसले की 5 बड़ी बातें

मीट कारोबारियों का कश्मीर कनेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार मीट कारोबारियों की फैक्ट्रियों और आवासों की सुरक्षा का जिम्मा कश्मीरी युवाओं को सौंपा गया है, जो संदिग्ध माना जा रहा है। इस रकम का एक हिस्सा जमात-ए-उलेमा हिंद और देवबंद जैसे संगठनों को भेजे जाने की बात सामने आई है। 40 देशों को भैंस का मांस निर्यात करने वाली आगरा की एचएमए एग्रो की जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी ने एक अरबी ट्रांसलेटर को भी नियुक्त किया है जो खाड़ी देशों के कुछ लोगों के साथ लगातार संपर्क में है। इसके संचालक आगरा के पूर्व बसपा विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो हैं।

इन सिक्योरिटी एजेंसियों की हुई जांच

मारिया, रुस्तम और रस्तोगी ग्रुप ने राजौरी की खान सिक्योरिटी प्रोटेक्शन की सेवाएं ली हैं जिसके लगभग कर्मचारी कश्मीरी युवा हैं। आगरा के एचएमए ग्रुप की सुरक्षा का कार्य जाफरान चौधरी सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, हिंदुस्तान गार्ड फोर्स सिक्योरिटी सर्विसेज, सुभाना चौधरी सिक्योरिटी सर्विसेज और एशिया ग्रुप सिक्योरिटी को सौंपा गया है। हिंदुस्तान गार्ड के मालिक जफर इकबाल और सुभाना चौधरी सिक्योरिटी के मालिक आबिद अली का कार्यालय पुंछ में स्थित है।

Tags: Lucknow NewsUP Meat Traders
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

by SYED BUSHRA
March 2, 2026

Stray Dog Attack in Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई...

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

New UP Assembly Project: राजधानी दिल्ली में नई संसद भवन बनने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नई और...

Danapur Thar Accident Patna

Road Accident News:तेज रफ्तार कार का कहर, नाबालिग चालक ने युवक को कुचला, तीन भैंसों की मौत

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Lucknow  News :लखनऊ के दुबग्गा इलाके में स्थित आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क...

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Tragic Death of Two Sisters: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई...

Lucknow: तीसरी मंजिल पर खेल रही मासूम को लगी अनजान जगह से चली गोली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई जान,

Lucknow: तीसरी मंजिल पर खेल रही मासूम को लगी अनजान जगह से चली गोली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई जान,

by SYED BUSHRA
December 19, 2025

Bullet Hits While Playing on Third Floor: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में गुरुवार को एक बेहद चौंकाने वाली...

Next Post
Cinnamon

क्या आप भी कर रहें हैं दालचीनी के नाम इस लकड़ी का प्रयोग, तो आज ही जाने दोनों में क्या है फ़र्क़?

UP News

महराजगंज का रोमियो, उन्नाव की जूलियट, फेसबुक से हुआ इश्क और फिर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist