बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लखनऊ के KGMU से हत्यारोपी कैदी फरार, पुलिस की बड़ी लापरवाही से मचा हड़कंप

पीलीभीत जेल का हत्यारोपी कैदी लखनऊ के KGMU अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बाथरूम जाने के बहाने निकला और फिर लौटकर नहीं आया। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

by Mayank Yadav
जून 18, 2025
in Latest News, लखनऊ
KGMU
Share on FacebookShare on Twitter

KGMU prisoner absconded: बॉबी नाम का यह कैदी पीलीभीत जेल में हत्या के आरोप में बंद था। इलाज के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लाया गया था, लेकिन पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए वह फरार हो गया। पुलिसकर्मी बाथरूम भेजने के बाद उसका इंतजार करते रह गए, पर वह लौटा ही नहीं। अब इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लखनऊ से लेकर पीलीभीत तक हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी बॉबी न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव का रहने वाला है। इस पूरी घटना ने यूपी की जेल और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिल्मी स्टाइल में भागा कैदी, बाथरूम बना बहाना

लखनऊ के KGMU अस्पताल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक हत्यारोपी कैदी इलाज के दौरान बाथरूम जाने के बहाने भाग निकला। बॉबी नाम का यह आरोपी पीलीभीत जेल में बंद था और 12 जून को तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ रेफर किया गया था। उसे पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर सोमवार सुबह वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से निकल गया। जब काफी देर तक वह लौटकर नहीं आया, तब जाकर हकीकत सामने आई और उसकी तलाश शुरू की गई।

RELATED NEWS

KGMU Non-Veg Ban

KGMU Non-Veg Ban: केजीएमयू के सभी हॉस्टलों की मेस और कैंटीन में नॉन-वेज पर क्यों लगी रोक, निर्णय बना चर्चा का विषय

जुलाई 15, 2026
KGMU

सफेद कोट के पीछे ‘धर्मांतरण’ का काला खेल: हिंदू डॉक्टर बेटियों को फंसाने वाला रमीज मलिक गिरफ्तार!

जनवरी 12, 2026

पीलीभीत से लखनऊ तक फैली हलचल

जैसे ही कैदी बॉबी के फरार होने की खबर फैली, लखनऊ से लेकर पीलीभीत तक पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। बॉबी न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव का रहने वाला है और हत्या के आरोप में कोर्ट से जेल भेजा गया था। 15 मार्च को उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उसे पीलीभीत जेल भेजा गया। वहां तबीयत खराब होने पर मेडिकल चेकअप हुआ और अंततः लखनऊ रेफर किया गया। अस्पताल में भी पुलिसकर्मी तैनात थे, मगर सभी की मौजूदगी के बावजूद वह फरार होने में सफल हो गया।

लापरवाही के लिए पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

चौक कोतवाली KGMU में इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीलीभीत जेल प्रशासन की ओर से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। बॉबी की फरारी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें वह बाहर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और बॉबी की तलाश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस फरारी में किसी स्टाफ की मिलीभगत तो नहीं थी।

वाह रे Agra police! 30 लाख की चोरी 10 हजार में निपटा दी, फौजी की लड़ाई से खुला पुलिसिया खेल

Tags: kgmu
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

KGMU Non-Veg Ban

KGMU Non-Veg Ban: केजीएमयू के सभी हॉस्टलों की मेस और कैंटीन में नॉन-वेज पर क्यों लगी रोक, निर्णय बना चर्चा का विषय

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

KGMU Non-Veg Ban: लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने अपने सभी छात्रावासों की मेस और कैंटीन को...

KGMU

सफेद कोट के पीछे ‘धर्मांतरण’ का काला खेल: हिंदू डॉक्टर बेटियों को फंसाने वाला रमीज मलिक गिरफ्तार!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

KGMU conversion case: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में हिंदू महिला रेजिडेंट डॉक्टरों के धर्मांतरण और यौन शोषण...

KGMU

बर्खास्तगी से पहले KGMU में भूचाल: डॉ. एके सचान पर कार्रवाई, घोटालों की पूरी किताब खुली

by Mayank Yadav
जुलाई 13, 2025

KGMU Dr. Sachan sacked: लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए फार्माकोलॉजी विभाग...

Sonia Nityanand Padma Shri award achievements

कौन हैं Dr. Sonia Nityanand,जिन्होने अपने पिता की तरह पद्मश्री पुरस्कार पाकर Lucknow का नाम रोशन किया

by SYED BUSHRA
जनवरी 27, 2025

Sonia Nityanand Padma Shri award achievements किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने अपने पिता डॉ...

Lucknow: KGMU में एशिया की पहली पैथोजन रिडक्शन मशीन का लोकार्पण, CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा

by Web Desk
अक्टूबर 27, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एशिया की पहली...

Next Post
Gold Price Today

सोना हुआ सस्ता! 18 जून 2025 को फिर गिरे दाम, पाइए खरीदारी का सुनहरा मौका...

Greater Noida

ग्रेनो वेस्ट और गौर सिटी वालों को बड़ी राहत! फुट ओवरब्रिज और यू-टर्न को मिली मंजूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist