Site icon News1India

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुरी तरह पलटी बस, 2 की मौत 50 घायल

Lucknow News

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। इस हादसे में एक स्लीपर बस एक्सप्रेसवे से करीब 30 फीट नीचे गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 50 यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह बस बिहार के दरभंगा से दिल्ली की ओर जा रही थी। दुर्घटना के समय बस में 60 से 65 यात्री सवार थे।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ने बालू से भरे एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर में दिल दहला देने वाला कांड! डांसर से की…

Exit mobile version