Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अंतरिक्ष से लौट रहे कैप्टन शुभांशु शुक्ला, लखनऊ में घरवालों ने की पूजा-पाठ, परिजनों ने मांगी सलामती की दुआ

अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला मंगलवार को धरती पर लौटेंगे। लखनऊ में उनके परिवार ने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर सुरक्षित वापसी की दुआ की। पूरे मोहल्ले में उत्साह है और सभी उनकी सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

by Mayank Yadav
July 15, 2025
in Latest News, लखनऊ
Shubhanshu Shukla
Share on FacebookShare on Twitter

Shubhanshu Shukla Return: भारत के अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब धरती पर लौट आएंगे। Axiom-4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से गए शुभांशु की सुरक्षित वापसी के लिए उनके लखनऊ स्थित घर में पूजा-पाठ और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सावन के पहले सोमवार को उनके माता-पिता और परिवार ने शिव मंदिर में दीप जलाकर भोलेनाथ से बेटे की सलामती की कामना की। अंतरिक्ष यान के पृथ्वी की ओर लौटने की खबर मिलते ही पूरे परिवार ने राहत की सांस ली। शुभांशु की बहन से लेकर उनके दोस्तों और पड़ोसियों में भारी उत्साह है। हर कोई उन्हें सकुशल देखने को बेताब है।

परिवार ने किए रुद्राभिषेक और विशेष प्रार्थनाएं

जब Axiom-4 क्रू इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सोमवार को अलग हुआ, उस समय Shubhanshu Shukla के लखनऊ स्थित घर में माहौल भावुक हो गया। परिवार के लोग भगवान शिव के मंदिर में पहुंचे और सावन के पहले सोमवार पर रुद्राभिषेक किया। पिता शम्भू दयाल शुक्ला ने कहा, “हमने भोलेनाथ से प्रार्थना की और दीपक जलाकर बेटे की सुरक्षित वापसी की मनोकामना की। जब पता चला कि यान सफलतापूर्वक पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, तब जाकर चैन आया।”

RELATED NEWS

No Content Available

माता आशा शुक्ला ने कहा, “मां होने के नाते मैं हमेशा बच्चों के लिए प्रार्थना करती हूं, लेकिन इस मिशन में हर दिन बस शुभांशु की ही चिंता रही। हमने घर में विशेष पूजा रखी, दीप जलाए और फूल चढ़ाकर भगवान से उनकी सलामती की कामना की।”

बहन और दोस्तों में उत्साह

Shubhanshu Shukla की बहन सुची शुक्ला ने बताया कि यान के वापसी की खबर सुनने तक सभी घरवाले और जान-पहचान वाले टेंशन में थे। “हम सब अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पता चला कि वह लौट रहे हैं, हम सब उन्हें लेने की तैयारी करने लगे। भले ही अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह भारत कब आएंगे, लेकिन हम सब उनसे मिलने को बेचैन हैं।”

स्कूल के दोस्त, पड़ोसी और जानने वाले सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेज रहे हैं और उनके सकुशल लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सात दिन के रिहैबिलिटेशन के बाद लौटेंगे भारत

Axiom-4 मिशन के तहत कैप्टन Shubhanshu Shukla की वापसी के बाद उन्हें सात दिनों तक पुनर्वास (rehabilitation) की प्रक्रिया से गुजरना होगा, ताकि अंतरिक्ष में बिताए समय के बाद उनका शरीर धरती के वातावरण के अनुकूल हो सके। इसके बाद ही वह भारत लौटेंगे और अपने परिवार से मिलेंगे। लखनऊ में उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव से करोड़ों की ठगी, पॉक्सो केस में फंसाने की धमकी भी दी

Tags: Shubhanshu Shukla
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Noida

Noida में फिर से बूम! 12 इंडस्ट्रियल प्लॉट की नई योजना लॉन्च, 4 अगस्त तक करें आवेदन

Haryanvi singer Fazilpuria attacked in Gurugram

राहुल फाजिलपुरिया पर चली गोलियां,बाल-बाल बचे जानिए कौन हैं ये पॉपुलर हरियाणवी सिंगर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist