शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अंतरिक्ष से भारत का दृश्य है भव्य! PM मोदी से बोले गाजर का हलवा साथ ले गए थे, अपने बाकि साथियों को खिलाया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से संवाद के दौरान कई दिलचस्प सवाल किए। उन्होंने जानना चाहा कि जब कोई अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखता है, तो वह अनुभव कैसा होता है। इसके उत्तर में शुभांशु शुक्ला ने भावुक होकर कहा कि जब वह अंतरिक्ष से धरती को देखते हैं, तो भारत बेहद भव्य और आकर्षक नजर आता है।

by Gulshan
जून 28, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Shubhanshu Shukla
Share on FacebookShare on Twitter

Shubhanshu Shukla : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से बातचीत के दौरान कई दिलचस्प सवाल किए। बातचीत हल्के-फुल्के अंदाज़ में शुरू हुई, जब पीएम मोदी ने पूछा, “आप तो अंतरिक्ष में हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण नाममात्र है। ऐसे में जो गाजर का हलवा ले गए, क्या उसे साथियों के साथ बांटा?” शुक्ला मुस्कराते हुए बोले, “मैं अपने साथ कुछ खास चीजें लेकर गया था, जिनमें गाजर और मूंग का हलवा भी शामिल था। हम सबने मिलकर बैठकर उसका स्वाद लिया। उस पल में भी भारत की मिठास हमारे साथ थी।”

बातचीत आगे बढ़ी तो पीएम मोदी ने गहराई से पूछा, “जब आप अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखते हैं, तो कैसा लगता है?”
शुभांशु का जवाब भावुक कर देने वाला था—”जब पहली बार पृथ्वी को ऊपर से देखा, तो दिल भर आया। कोई सीमा नजर नहीं आती, पूरा ग्रह एक नजर आता है। और भारत तो वाकई अद्भुत और भव्य दिखता है। ऊपर से लगता है कि हम सभी एक ही परिवार हैं।”

RELATED NEWS

Shubhanshu Shukla

अंतरिक्ष से लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला की पहली झलक आई सामने, चेहरे पर मुस्कान के साथ दिखा आत्म गौरव  

जुलाई 15, 2025
Shubhanshu Shukla

वेलकम बैक शुभांशु! अंतरिक्ष स्टेशन से लौटे भारत के लाल, समंदर में लैंड हुआ ‘ग्रेस’ यान

जुलाई 15, 2025

PM ने चुटकी लेकर कही ये बात…

प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, “भारत में तो परिक्रमा की परंपरा सदियों से रही है, और आपको तो पृथ्वी माता की परिक्रमा का सौभाग्य मिला है। अभी आप किस क्षेत्र के ऊपर हैं?”
इस पर शुभांशु ने बताया, “इस समय की सटीक लोकेशन तो मेरे पास नहीं है, लेकिन कुछ देर पहले हम हवाई के ऊपर से गुजर रहे थे। अंतरिक्ष यान दिन में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखता है, और यह अनुभव वाकई चमत्कारी है। हम करीब 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं, और यही गति भारत की प्रगति की भी प्रतीक है।”

पीएम मोदी ने शुभांशु से क्या पूछा ?

जब पीएम ने पूछा कि अंतरिक्ष की विशालता देखकर सबसे पहले मन में क्या आया, तो शुभांशु बोले, “पहला दृश्य ही पृथ्वी का था। एक नज़रिया जो सारी सीमाओं से परे है। ऊपर से धरती पर कोई बॉर्डर नहीं दिखाई देता—सिर्फ एकता और सुंदरता दिखती है।” अंतरिक्ष के माहौल पर बात करते हुए शुभांशु ने कहा, “यहां की परिस्थितियां बिल्कुल अलग हैं। गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण सबसे छोटी चीजें भी चुनौती बन जाती हैं—चाहे पानी पीना हो, चलना हो या सोना। ट्रेनिंग बहुत सख्त रही, लेकिन यहां आकर खुद को ढालने में दो दिन जरूर लगते हैं।”

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में मचा धमाल, WWE स्टाइल में भिड़े ये…

प्रधानमंत्री ने माइंडफुलनेस और ध्यान के विषय पर भी सवाल किया—”इस माहौल में भी भीतर भारत दौड़ता होगा, क्या माइंडफुलनेस से मदद मिलती है?” शुक्ला ने जवाब दिया, “बिलकुल। यहां हर क्षण सजग रहना पड़ता है। माइंडफुलनेस न केवल मानसिक संतुलन बनाए रखती है, बल्कि भारत से जुड़ाव का भाव भी और मजबूत करती है। अंतरिक्ष में भी मन भारत में ही रहता है।”

Tags: Shubhanshu Shukla
Share199Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Shubhanshu Shukla

अंतरिक्ष से लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला की पहली झलक आई सामने, चेहरे पर मुस्कान के साथ दिखा आत्म गौरव  

by Gulshan
जुलाई 15, 2025

Shubhanshu Shukla : एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम मंगलवार, 15 जुलाई 2025...

Shubhanshu Shukla

वेलकम बैक शुभांशु! अंतरिक्ष स्टेशन से लौटे भारत के लाल, समंदर में लैंड हुआ ‘ग्रेस’ यान

by Mayank Yadav
जुलाई 15, 2025

Shubhanshu Shukla space mission: 15 जुलाई 2025 को दोपहर 3:00 बजे, भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल आया जब ग्रुप...

Shubhanshu Shukla

राहुल आज लखनऊ में मानहानि मामले की सुनवाई में होंगे पेश, शुभांशु के परिवार से करेंगे मुलाकात

by Gulshan
जुलाई 15, 2025

Shubhanshu Shukla : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ के एमपी-एमएलए कोर्ट में...

Shubhanshu Shukla

अंतरिक्ष से लौट रहे कैप्टन शुभांशु शुक्ला, लखनऊ में घरवालों ने की पूजा-पाठ, परिजनों ने मांगी सलामती की दुआ

by Mayank Yadav
जुलाई 15, 2025

Shubhanshu Shukla Return: भारत के अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब धरती पर लौट आएंगे।...

Next Post
Shubhanshu Shukla interacts with PM Modi from space

अंतरिक्ष से गूंजी ‘भारत माता की जय’, शुभांशु शुक्ला ने की PM मोदी से बातचीत ,कौन से व्यंजनों का हुआ जिक्र

jagannath yatra

Jagannath Rath Yatra:कौन हैं देवी गुंडिचा और क्या है उनकी कहानी ,कैसे बनीं भगवान जगन्नाथ की मौसी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist