Site icon News1India

गैंगरेप पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, पिता का पता लगाने के लिए 6 आरोपियों का कराया गया DNA टेस्ट

UP Crime

UP Crime : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गैंगरेप पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। अब पुलिस बच्ची के पिता का पता लगाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों का डीएनए टेस्ट करा रही है। इसके बाद बच्ची के जैविक पिता का पता लग सकेगा। जानकारी के मुताबिक गैंगरेप पीड़िता ने 18 अक्टूबर को एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रकाश, कमल कुमार, श्रवण और अवधेश यादव पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। ऐसे में बच्ची के जैविक पिता का पता लगाने के लिए उनके ब्लड सैंपल लेकर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिए गए हैं।

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बच्ची के मोहल्ले में रहने वाला प्रकाश उसे 20 अक्टूबर 2023 को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद उसने बच्ची को सीतापुर निवासी कमल कपूर को बेच दिया। आरोप है कि कमल कपूर ने पीड़िता के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया, इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे सीतापुर निवासी सरवन यादव को बेच दिया। आरोप है कि श्रवण और अवधेश ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस पूरे मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें : ‘छी’ टीचर्स ने छात्रा को गांजा पिला कर किया दुष्कर्म, बना ली ‘डर्टी पिक्चर’ और 400 दिन तक नोचा शरीर

पीड़िता किसी तरह भागकर 10 सितंबर की रात में घर पहुंची और ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया जिसमें प्रकाश कमल कुमार सरवन यादव और अवधेश और सरवन के बड़े भाई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रकाश, कमल कुमार, श्रवण और अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पश्चिमी जोन विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक पीड़िता के बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए सभी आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया गया है। सैंपल भेजे गए हैं और नतीजों का इंतजार है।

Exit mobile version