Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur News: ‘छी’ टीचर्स ने छात्रा को गांजा पिला कर किया दुष्कर्म, बना ली ‘डर्टी पिक्चर’ और 400 दिन तक नोचा शरीर

कानपुर के काकादेव में आईआईटी कोचिंग के टीचर ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, अपने साथी के साथ बेटी को पिलाई शराब-गांजा और किया यौनशोषण।

by Digital Desk
November 9, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र स्थित बायोलॉजी पढ़ाने वाले कोचिंग टीचर साहिल सिद्दीकी पर दुष्कर्म का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि टीचर अपने एक साथ विकास पोरवाल के साथ मिलकर उसे पहले गांजा पिलाया। फिर जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने फ्लैट के अंदर दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर करीब 400 दिन का हैवानियत की। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानें क्या है पूरा मामला,

दरअसल, एक छात्रा 2022 में कानपुर आई थी। वह आईआईटी की कोचिंग के लिए काकादेव पहुंची। यहां उसकी मुलाकात साहिल सिद्दीकी नाम की टीचर से हुई। जनवरी में न्यू ईयर पार्टी के नाम पर साहिल ने उसे मकड़ीखेड़ा स्थित शक्ति डिपार्टमेंटल स्टोर के ऊपर फ्लैट में बुलवाया। छात्रा का आरोप है कि साहिल ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा का ये भी आरोप है कि साहिल ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। सुबह जब मुझे होश आया तो किसी तरह से मैं मकड़ीखेड़ा से भागकर अपने कमरे पर पहुंची।

RELATED NEWS

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

June 16, 2026
U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026

साथी टीचर के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

छात्रा का आरोप है कि टीचर साहिल सिद्दीकी ने गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कईबार दुष्कर्म किया। नागेश्वर आपर्टमेंट में साहिल का फ्लैट था। उसने वहीं बंधक बनाकर रख लिया। वह उसे कहीं आने जाने नहीं देता था। छात्रा ने बताया कि होली के त्योहार में जब वह घर गई। तो साहिल ने उसे फोन कर वापस बुला लिया था। वह परिवार को मारने की धमकी देता था। छात्रा ने बताया कि होली के बाद एक दिन साहिल ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। उस दौरान उसका दोस्त और साथी केमिस्ट्री टीचर विकास पोरवाल नशे की हालत में फ्लैट में घुस आया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। दोनों करीब 400 दिन तक मेरे साथ हैवानियत की।

पढ़ाई छोड़कर चली गई अपने घर

छात्रा ने बताया कि जून 2023 में नीट का रिजल्ट आया। वह अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी। मां को फोन कर कानपुर से घर ले जाने की गुहार लगाई। मां कानपुर आई और किसी तरह से मुझे साहिल सिद्दीकी के चंगुल से छुड़ाकर घर लेकर चली गई। छात्रा ने बताया कि मैंने साहिल की करतूत घरवालों को डर के कारण नहीं बता सकी। मुझे लग रहा था कि अगर मैंने उसकी घिनौती करतूत बताई तो वह मेरे न्यूड वीडियो वायरल कर देगी। साहिल सिद्दीकी ने मुझे कईबार धमकाया। दुष्कर्म से पहले वह जबरन गांजा पिलाता। इसके बाद शराब भी पिलाता। इंकार करने प रवह मुझे पीटता। छात्रा ने बताया कि साहिल सिद्दीकी और उसके साथी ने सारी हदें पार कर दी थीं। अगर मां नहीं आती तो शायद मैं सुसाइड कर लेती।

अब कानपुर आकर दर्ज करवाई एफआईआर

छात्रा ने बताया उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। लगभग एक साल तक उसे थैरेपी देकर इलाज किया गया। फिर उसने सितम्बर में साहिल का एक वीडियो देखा। जिसमें वह कोचिंग में एक दूसरी छात्रा से अश्लील हरकत कर रहा था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। तब छात्रा की हिम्मत बंधी और वह शिकायत लेकर कल्याणपुर थाने पहुंची और वहां रिपोर्ट दर्ज कराई। कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडेय ने कहा पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी साहिल सिद्दीकी पहले भी सुर्खियों में रहा है। उसका एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें वह कोचिंग के अंदर एक छात्रा को बैड टच करते दिखा था। उसे जेल भी जाना पड़ा था।

साहिल के बैडटच का सामने आया वीडियो

बता दे, साहिल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो में वह छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद पुलिस ने उनको अरेस्ट कर लिया। इस मामले में टीचर साहिल सिद्दीकी के पक्ष में सैकड़ों स्टूडेंट सड़क पर उतर आए थे। हंगामा और जमकर नारेबाजी की। स्वरूप नगर सर्किल थाने की फोर्स ने स्टूडेंट की भीड़ को नियंत्रित किया था। हालांकि तब छात्रा ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की थी। इस घटना के बाद कई अन्य संगठन से जुड़े लोगों ने साहिल के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था।

Tags: Kanpur NewsKanpur PoliceRape of studentRape of student in KanpurUP Hindi NewsUP News
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

by Kirtika Tyagi
June 16, 2026

Strict Action Over Delayed Construction Works: कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सोमवार को जोन-3 क्षेत्र के...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

: Kanpur ITBP Controversy

ITBP police Controversy,: आईटीबीपी जवानों की भारी मौजूदगी पर उठा सवाल, पुलिस कमिश्नर ने डीजीपी को भेजी रिपोर्ट

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Kanpur में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब बड़ी संख्या में सशस्त्र Indo-Tibetan Border Police यानी आईटीबीपी के...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

: Kanpur ITBP Jawan Case

इंसाफ की दर्दनाक पुकार, कानपुर में सिस्टम बेपरवाह, क्यों फौजी बेटा मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Kanpur ITBP Jawan Case:उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ITBP जवान विकास सिंह...

Next Post
DGC Sadhna Murder Case

Sadhna Murder Case : केस में 12 थाना प्रभारियों पर गिरी गाज, नोट बदलने का है मामला

Pakistan में हुआ भीषण धमाका, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर 25 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Pakistan में हुआ भीषण धमाका, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर 25 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist