Sunday, November 22, 2026 2:04 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » ‘आई लव मोहम्मद’ पर छिड़े घमासान के बीच इकरा हसन का आया विस्फोटक बयान, जो सोशल मीडिया में उड़ा गर्दा

‘आई लव मोहम्मद’ पर छिड़े घमासान के बीच इकरा हसन का आया विस्फोटक बयान, जो सोशल मीडिया में उड़ा गर्दा

इकरा हसन ने कहा- 'उत्तर प्रदेश में तो जो सरकार चल रही है उन्हें ना तो संविधान का पता है और ना ही इस देश के नागरिकों के अधिकारों का पता है। किस तरह की कानून व्यवस्था इस देश में चल रही है।'

by Vinod
02/10/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। एशिया के मैनचेस्टर कानपुर से एक पोस्टर जारी होता है। ये पोस्टर चंद मिनटों के अंदर शहर की हर गली मोहल्ले में लग जाता है। इस पोस्टर पर आई लव मोहम्मद लिखा होता है। पोस्टर की लॉन्चिग के बाद से इसको लेकर विवाद हो शुरू हो जाता है। पुलिस हरकत में आती है और पोस्टरों को हटाने के अभियान में जुट जाती हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर पाती, उससे पहले ही ये पोस्टर सोशल मीडिया में गर्दा उड़ाने लगता है। फिर क्या था एकाएक बरेली में हिंसा होती है। आगजनी होती है। पुलिस पर पथराव होता है। आई लव मोहम्मद के पोस्टर से बरेली धू-धू कर जलने लगता है। पुलिस हरकत में आती है। उपद्रवियों पर कंट्रोल के लिए लाठीचार्ज करती है। मौलाना तौकीर राजा समेत दर्जनों लोगों को पुलिस अरेस्ट कर जेल भेजती है।

उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के कई राज्यों में ‘आई लव मोहम्मद’ का विवाद काफी तूल पकड़ गया है। न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि उत्तराखंड, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया है। विशेषकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों जैसे- उन्नाव, बरेली, कौशांबी, लखनऊ, महाराजगंज में इस मामले में प्रदर्शन हो चुके हैं। बरेली में तो शुक्रवार को हालत काफी विस्फोटक हो गए और मुस्लिम समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हुई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और इसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मौलाना तौकीर राजा को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा।

ं अब इस मामले पर राजनीति भी होनी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से सांसद व समाजवादी पार्टी की नेता इकरा हसन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। ’आई लव मोहम्मद’ नारे पर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा, उत्तर प्रदेश में मौजूदा सरकार संविधान और देश के नागरिकों के अधिकारों से अनजान लगती है। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि यहाँ किस तरह की क़ानून व्यवस्था चल रही है। सांसद इकरा हसन ने कहा, आलोचना तो समझ में आती है, लेकिन अगर कोई किसी त्यौहार के दौरान अपने धर्म के बारे में कुछ अच्छा कहे जैसे इमाम महदी या पैगम्बर मुहम्मद (सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम) की तारीफ़ में, जिन्होंने हमेशा शांति और भाईचारे को बढ़ावा दिया। पूरे देश और दुनियां उनके चाहने वाले हैं.।

RELATED NEWS

UP Blackout Mock Drill

Blackout Drill : यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे बंद होगी बिजली? क्यों हो रही आपात अभ्यास की तैयारी

November 22, 2026
Azamgarh Road Accident

Road Accident : धुंध के कारण भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

November 19, 2026

सपा सांसद इकरा हसन ने आगे कहा कि, इनके (प्रदेश सरकार) के इस तरह फरमानों से, इस तरह की तानाशाही से वो रुकेंगे नहीं। कोई भी नहीं रुकेगा। सांसद ने यह भी कहा कि, मैं ये समझती हूं कि सरकार को सोचना और समझना चाहिये कि हर मजहब पर इसी तरीके से आपत्ति लगने लगे तो कहां हम खड़े होंगे। सपा सांसद इकरा हसन ने इसे घिनौनी हरकत बताया है और कहा कि वह इसके खिलाफ हैं, इस सरकार का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है.। जनता इनको मिट्टी में मिलाने का काम करेगी। इकरा के अलावा दूसरे अन्य मुस्लिम नेता भी बीजेपी पर हमलावर हैं। मुस्लिम धार्मिक गुरू भी मौलाना तौकीर रजा के पक्ष में उतर आए हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाकर उन्हें घेर रहे हैं। फिलहाल बरेली में हालात शांत हैं, लेकिन अब भी देश के दूसरे कई शहरों में आई लव मोहम्मद को लेकर माहौल गर्म है।

आइए, समझने की कोशिश करते हैं कि यह पूरा विवाद कहां से शुरू हुआ? और क्यों लोग सडक पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, इस मामले में विवाद 4 सितंबर को कानपुर के रावतपुर में बारावफात (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) के जुलूस के दौरान शुरू हुआ। यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक बैनर लगाया था जिस पर लिखा था ‘आई लव मोहम्मद’। हिंदू संगठनों ने इसका पुरजोर विरोध किया और कहा कि बारावफात के जुलूस में यह नई परंपरा शुरू की जा रही है। पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लिया और कहा कि सरकारी नियमों के मुताबिक, धार्मिक जुलूस में किसी भी तरह के नए रीति-रिवाज को शामिल नहीं किया जा सकता। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया जिसे लेकर विवाद बढ़ गया।

9 सितंबर को कानपुर पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। उन पर आरोप था कि उन्होंने जुलूस में नई परंपरा को जोड़ा और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश की। हालांकि कानपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर के लिए किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। एफआईआर दर्ज करने का मामला बैनर को नई जगह पर लगाने और दूसरे समुदाय के पोस्टर को फाड़ने से लेकर जुड़ा है। इस मामले में तमाम राजनेताओं के बयान आने और सोशल मीडिया पर हो रही बयानबाजी की वजह से भी मामला गर्म हो गया। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ कहना कोई अपराध नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा है जबकि भाजपा के नेताओं ने कहा कि पुलिस या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

UP Blackout Mock Drill

Blackout Drill : यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे बंद होगी बिजली? क्यों हो रही आपात अभ्यास की तैयारी

November 22, 2026
Azamgarh Road Accident

Road Accident : धुंध के कारण भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

November 19, 2026
Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
UP Overloaded Buses

UP News: ओवरलोड बसों पर परिवहन विभाग सख्त, एक्सप्रेसवे पर एंट्री रोकने के लिए पांच जिलों में चलेगा अभियान

November 6, 2026
UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

November 4, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

September 2, 2026
Next Post
UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

Gold Price Today

सोने उछला शतक के पार, 24K गोल्ड कर गया 1 लाख पार, जानें कहां तक चांदी ने मारी धमाकेदार छलांग!

कौन हैं नारायण जगदीशन, जिनकी टीम इंडिया में हुई एंट्री, बैटर ने 141 गेंदों में खेली 277 रन की हैरतअंगेज पारी खेली

कौन हैं नारायण जगदीशन, जिनकी टीम इंडिया में हुई एंट्री, बैटर ने 141 गेंदों में खेली 277 रन की हैरतअंगेज पारी खेली

POPULAR POST

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
IND vs NZ: 94 साल में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

IND vs NZ: 94 साल में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

November 21, 2026
Road Accident : चंबा में खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत; दो घायल, कैसे हुआ हादसा?

Road Accident : चंबा में खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत; दो घायल, कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

November 17, 2026

LATEST

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द,  दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द, दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

November 22, 2026
Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India