बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं नारायण जगदीशन, जिनकी टीम इंडिया में हुई एंट्री, बैटर ने 141 गेंदों में खेली 277 रन की हैरतअंगेज पारी खेली

भारत अैर वेस्ठइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन का चयन टीम इंडिया में हुआ है, पहले टेस्ट मैच में फिलहाल नारायण जगदीशन को नहीं चुना गया।

by Vinod
अक्टूबर 2, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। क्रिकेट की दुनिया के सबसे खूंखार बाहुबली की भारतीय टीम में एंट्री हो गई है। दिलेर बल्लेबाज अब 22 गज की पिच पर तबाही मचाएगा। टाइगर ऑफ तमिलनाडु का बल्ला गरजेगा। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एक-एक रन को तरसेंगे। दक्षिण भारत का धुरंधार भी तैयार है। अगर खेलने का मौका मिला तो समझे वेस्टइंडीज का काम तमाम होकर रहेगा। अगर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकले। गेंद घूमी तो मैदान पर एमएस धोनी वाली विकेटकीपिंग के नजारे भी फैंस को देखने को मिलेंगे। यही वजह रही कि जैसे ही इस धाकड़ क्रिकेटर का नाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के खिलाड़ियों की लिस्ट में मिला तो फैंस खुशी से झूम उठे। कबीर खान ने लिख दिया कि भारत को मिल गया भविष्य का विनोद कांबली। … तो कल्लू ने ठोककर कहा कि गुरू, तमिलनाडु का बैटर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से ज्यादा खतरनाक है। रणजी में हमने इस तूफान को खेलते हुए देखा है।

हां वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तमिलनाडु के धाकड़ विकटकपीर बल्लेबाज का चयन हो गया है। हां अब टाइगर ऑफ तमिलनाडू 22 गज की पिच पर बल्ले से कहर ढाएगा। विकेट के पीछे थाला की तरह 1 सेकेंड वाली विकेटकीपिंग कर वेस्टइंडीज बल्लेबाजों की नाम में दम करेगा। हां सेलेक्शन कमेटी ने तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीशन को टेस्ट सीरीज के लिए चुन लिया है। नारायण जगदीशन को ऋषभ पंत की जगह टीम में लिया गया है। ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान घायल हो गए थे। तब नारायण को आखिरी मुकाबले के लिए इंग्लैंड बुलाया गया था। तब से ऐसी चर्चा थी कि नारायण की चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में होगा। चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का नाम ऐलान किया। लिस्ट में नारायण का भी नाम है।

RELATED NEWS

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

अगस्त 5, 2026
Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

अगस्त 3, 2026

29 साल के जगदीशन को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमेटी ने पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। ये पहला मौका होगा जब दाएं हाथ के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को टीम इंडिया से जगह दी गई है। हालांकि इसमें जगदीशन को किस्मत का भी साथ मिला क्योंकि पंत के बदलाव के रूप में सेलेक्शन कमेटी पहले ईशान किशन को चुनने पर विचार कर रही थी। मगर पता चला कि ईशान भी इस वक्त चोटिल हैं और वो टीम का हिस्सा नहीं बन सकते। ऐसे में सेलेक्शन कमेटी ने नए विकल्प पर विचार किया और फिर जगदीशन पर सहमति बनी है। जगदीशन पिछले कई साल से घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहे हैं और तीनों फॉर्मेट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मगर इसमें भी उनके लिए पिछले 2-3 सीजन शानदार रहे हैं, जहां उन्होंने हर फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है।

जगदीशन के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड की बात करें तो इस बल्लेबाज ने तमिलनाडु की ओर से 52 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 47.50 की दमदार औसत के साथ 3373 रन आए हैं। इसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। खास बात ये है कि जगदीशन ने एक तिहरा शतक भी जमाया है। उन्होंने एक बार 321 रन की पारी खेली थी। जगदीशन ने पिछले कुछ साल में वनडे क्रिकेट में अपनी विस्फोटक और निरंतर रन बटोरने वाली बैटिंग से जबरदस्त छाप छोड़ी है। जगदीशन ने 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले के दौरान सिर्फ 141 गेंदों में 277 रन की हैरतअंगेज पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 114 गेंदों में दोहरा शतक जमाया था। इस तरह जगदीशन के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट (वनडे) के इतिहास में सबसे बड़ी पारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया।

इतना ही नहीं, इसके साथ ही उन्होंने लगातार 5 लिस्ट-ए मैच में शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलने वाले जगदीशन को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। जगदीशन ने साल 2016 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वह लगातार अपने खेल से सबको प्रभावित किया है। घरेलू क्रिकेट के अलावा जगदीशन इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी उन्होंने कमाल का खेल दिखाया है। ऐसे में अब उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला है। नारायण को लेकर सुनील गवास्कर भी बड़ी भविष्यवाणी कर चुके हैं।

Tags: Narayan JagadeeshanTeam IndiaTest Serieswest indies vs india
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने...

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का दूसरा सीजन 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट...

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में छलके आंसू, शानदार करियर का हुआ अंत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर...

Cricket Update: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, बुमराह पर क्या आया अपडेट

Cricket Update: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, बुमराह पर क्या आया अपडेट

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

India vs Sri Lanka Test Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली...

Next Post
Bareilly News

Bareilly News : डॉक्टर नफीस समेत 8 गिरफ्तार, इंस्पेक्टर को धमकी देना पड़ा महंगा!

Dussehra traffic jam advisory Delhi NCR routes

Dussehra Traffic Alert: घर से निकलने से पहले एक बार जरूर देखे दिल्ली NCR में किन रास्तों पर रहेगा जाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist