Sunday, November 22, 2026 9:10 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » लोकबंधु अस्पताल में सिगरेट से लगी थी आग, शॉर्ट सर्किट नहीं: स्वास्थ्य महानिदेशक की रिपोर्ट ने खोले राज

लोकबंधु अस्पताल में सिगरेट से लगी थी आग, शॉर्ट सर्किट नहीं: स्वास्थ्य महानिदेशक की रिपोर्ट ने खोले राज

लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात को अचानक लगी भीषण आग ने पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मचा दी थी। घटना के तुरंत बाद मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया और राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से शुरू हुआ। अब इस हादसे की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

by Mayank Yadav
18/04/2025
Lokbandhu Hospital

Lokbandhu Hospital fire: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात लगी भीषण आग की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आग शॉर्ट सर्किट से नहीं, बल्कि सिगरेट से लगी थी। फिलहाल, जांच की प्रक्रिया जारी है और छह दिन बाद शासन को पूरी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इस घटना के बाद Lokbandhu Hospital  की सेवाएं बाधित हुई थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे व्यवस्थाएं पटरी पर लौट रही हैं। मरीजों की ओपीडी, खून की जांच और भर्ती की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो चुकी है। साथ ही, स्त्री रोग विभाग और ऑपरेशन थियेटर को भी दोबारा शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण नहीं लगी, बल्कि सिगरेट से लगी थी। फिलहाल, एक सात सदस्यीय टीम इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और शासन को छह दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

अस्पताल में आग लगने से सबसे अधिक प्रभावित आईसीयू और महिला मेडिसिन वार्ड हुए थे। कुल 253 मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। मंगलवार को केवल ओपीडी और इमरजेंसी सेवा ही चालू हो सकी थी। स्त्री एवं प्रसूति विभाग पूरी तरह से बंद रहा और सभी ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए।

RELATED NEWS

No Content Available

हालांकि अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। गुरुवार को ओपीडी में लगभग 1400 मरीजों का इलाज किया गया और 45 मरीजों को भर्ती किया गया। खून की जांच सेवाएं भी बहाल कर दी गई हैं। पैथोलॉजी विभाग में 389 मरीजों के सैंपल लिए गए। शुक्रवार को यह संख्या और बढ़ी और दोपहर तक तीन मरीज भर्ती किए गए।

हे एलन, इंडिया रेडी है! PM मोदी की मस्क से सीधी बात, टेस्ला की एंट्री अब तय मानी जा रही

गुरुवार से गाइनी ओटी दोबारा शुरू कर दी गई है और ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर में सामान्य और सिजेरियन डिलीवरी भी शुरू हो चुकी हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने जानकारी दी कि दो दिन बाद पहले तल की आर्थो ओटी को भी शुरू किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सात सदस्यीय जांच समिति गठित की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

Lokbandhu Hospital  जांच समिति आग के धुएं और फैलाव के पैटर्न, जले हुए मटीरियल, वीडियो फुटेज, चश्मदीदों और स्टाफ के बयान के आधार पर घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि यह हादसा महज लापरवाही का नतीजा था या किसी ने जानबूझकर ऐसा किया।

Lokbandhu Hospital  प्रशासन अब पूरे परिसर में सुरक्षा मानकों को दोबारा स्थापित कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Posts

No Content Available
Next Post
BluSmart और Gensol घोटाला: कैसे बिजनेस में भरोसे को लगा झटका,सोशल मीडिया पर ईमानदारी को लेकर उठे सवाल

BluSmart और Gensol घोटाला: कैसे बिजनेस में भरोसे को लगा झटका,सोशल मीडिया पर ईमानदारी को लेकर उठे सवाल

Anuj Chandel

Anuj Chandel Success Story : सपनों से शुरू, सक्सेस तक, एक छोटे शहर के लड़के की बड़ी शुरुआत...

RAW MANGO

Health news : गर्मी में सेहत का साथी है कच्चा आम, जानिए इसके ज़बरदस्त फ़ायदे

POPULAR POST

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

November 18, 2026
Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

November 19, 2026
Barong Tagalog

Barong Tagalog : गाला डिनर में दिखा मोदी का अलग अंदाज, क्यों पहनी वहां की पारंपरिक पोशाक? कीमत ने सबका ध्यान खींचा

November 17, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

November 18, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India