मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

क्रूरता की हद: Lucknow में 3 युवकों ने कुत्ते को बाइक से बांधकर कई किमी दौड़ाया, VIDEO वायरल

लखनऊ में तीन युवकों द्वारा कुत्ते को बाइक से बांधकर कई किलोमीटर दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना हजरतगंज इलाके की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

by Mayank Yadav
अगस्त 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow dog cruelty: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन युवकों ने एक मासूम कुत्ते को बाइक से बांधकर कई किलोमीटर तक दौड़ाया। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग आक्रोशित हैं और तीनों युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना हजरतगंज इलाके की बताई जा रही है। आसर-दी-हेल्पिंग हैंड्स की संस्थापक चारू खरे ने इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाइक सवारों ने न केवल पशु क्रूरता की, बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट का भी उल्लंघन किया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुत्ते से हैवानियत का वीडियो वायरल !!

लखनऊ में कुत्ते को बाइक से बांधकर दौड़ाया गया, तीन नाबालिगों पर लगा आरोप !!
आसरा संस्था ने हजरतगंज थाने में की शिकायत !! #Lucknow #ViralVideo pic.twitter.com/yrgUMMiaXa

— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) August 21, 2025

RELATED NEWS

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

अगस्त 26, 2026
Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026

लखनऊ में कुत्ते के साथ बर्बरता का मामला

Lucknow के हजरतगंज इलाके में तीन युवकों द्वारा की गई पशु क्रूरता ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक किशोर बाइक के पीछे बैठा है, जिसने अपने हाथ में रस्सी पकड़ी हुई है। उसी रस्सी में कुत्ता बंधा है, और तीनों युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए कुत्ते को कई किलोमीटर तक खींचते हैं। कुत्ता हांफता हुआ दौड़ता है, लेकिन कोई भी राहगीर इस क्रूरता का विरोध नहीं करता।

चारू खरे ने दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच

आसर-दी-हेल्पिंग हैंड्स की संस्थापक चारू खरे ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि तीनों युवक पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं। चारू ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ और इसमें बाइक का रजिस्ट्रेशन लखनऊ का है।

पुलिस ने की कार्रवाई शुरू, आरोपी नाबालिग बताए जा रहे

Lucknow हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी लड़के देखने में नाबालिग लग रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग तीनों युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Supreme Court: नसबंदी-टीकाकरण के बाद आवारा कुत्ते वापस छोड़े जाएंगे, हर इलाके में तय होगी खाना खिलाने की जगह

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

UP Weather Today:राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Next Post
PM Modi

"भारत की मिसाइलें दफ्न करके रहेंगी!" – आसिम मुनीर-शहबाज को गया से पीएम मोदी का सीधा संदेश

dinosaur fossils found in rajasthan news

Fossils Found: जैसलमेर के गांव में अचानक हो गई अनोखी खोज, मिला कुछ ऐसा कि देखने दौड़ पड़े लोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In