Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow में ड्रिंक एंड ड्राइव पर बड़ा एक्शन, दो रात में इतने चालक पकड़े गए, लगा करोड़ों का जुर्माना

लखनऊ में यूपी ट्रैफिक पुलिस के ‘ऑपरेशन मीट एंड ग्रीट’ अभियान के तहत दो रातों में 69 हजार से ज्यादा वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 2654 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए, जिन पर 2.65 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया। अभियान में पुलिस, यातायात और होमगार्ड के 3645 जवान तैनात रहे।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 12, 2026
in लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow  में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। यूपी यातायात पुलिस की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन मीट एंड ग्रीट’ के तहत सिर्फ दो रातों में 2654 लोग ड्रिंक एंड ड्राइव करते हुए पकड़े गए। इन सभी चालकों पर कुल 2.65 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

69 हजार से ज्यादा वाहनों की जांच

जानकारी के मुताबिक 9 और 10 मई की रात को चले इस विशेष अभियान में लखनऊ के 135 टोल प्लाजा और प्रमुख मार्गों पर सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 69,683 वाहनों की चेकिंग की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे चालक मिले जो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे।

RELATED NEWS

Lucknow में बढ़ा Escape Room का क्रेज, युवाओं को मिल रहा Digital Detox का नया तरीका

Lucknow में बढ़ा Escape Room का क्रेज, युवाओं को मिल रहा Digital Detox का नया तरीका

May 11, 2026
Uttar Pradesh: लखनऊ में पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज, सीएम Yogi Adityanath ने किया शुभारंभ

Uttar Pradesh: लखनऊ में पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज, सीएम Yogi Adityanath ने किया शुभारंभ

May 10, 2026

डीजीपी के निर्देश पर चला अभियान

यह विशेष अभियान डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर चलाया गया। एडीजी यातायात ए. सतीश गणेश ने बताया कि शनिवार और रविवार की रातों में सड़क हादसों में शराब पीकर वाहन चलाने के मामले अधिक सामने आते हैं, इसलिए विशेष निगरानी रखी गई।

हर लेन पर तैनात थीं विशेष टीमें

अभियान के दौरान टोल प्लाजा की हर लेन पर अलग-अलग जांच टीमें तैनात की गई थीं। पुलिसकर्मियों को ब्रेथ एनालाइजर, बॉडी वॉर्न कैमरा और रिफ्लेक्टिव जैकेट उपलब्ध कराए गए थे ताकि जांच पारदर्शी और प्रभावी तरीके से की जा सके।

महिला पुलिसकर्मियों ने भी निभाई जिम्मेदारी

अभियान में महिला पुलिसकर्मियों की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने परिवार के साथ यात्रा कर रही महिलाओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा और कुशलक्षेम की जानकारी ली। इसके अलावा डंपर और ट्रकों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का मौके पर सत्यापन भी किया गया।

3645 पुलिसकर्मी रहे तैनात

इस अभियान को सफल बनाने के लिए यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के कुल 3645 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर क्या है सजा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। पहली बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना या छह महीने तक की जेल हो सकती है। वहीं दूसरी बार ऐसा करते पकड़े जाने पर 15 हजार रुपये तक जुर्माना और दो साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है।

Tags: : traffic ruleslucknow
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Lucknow में बढ़ा Escape Room का क्रेज, युवाओं को मिल रहा Digital Detox का नया तरीका

Lucknow में बढ़ा Escape Room का क्रेज, युवाओं को मिल रहा Digital Detox का नया तरीका

by Sadaf Farooqui
May 11, 2026

Lucknow : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा...

Uttar Pradesh: लखनऊ में पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज, सीएम Yogi Adityanath ने किया शुभारंभ

Uttar Pradesh: लखनऊ में पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज, सीएम Yogi Adityanath ने किया शुभारंभ

by Sadaf Farooqui
May 10, 2026

Uttar pradesh की राजधानी लखनऊ में शनिवार को द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन और टेबल टेनिस) प्रतियोगिता 2025-26...

Lucknow में फर्जी Indian Premier League टिकट गैंग का भंडाफोड़,इन AI से बनाते थे से बनाते थे नकली पास

Lucknow में फर्जी Indian Premier League टिकट गैंग का भंडाफोड़,इन AI से बनाते थे से बनाते थे नकली पास

by Sadaf Farooqui
May 9, 2026

Lucknow में Indian Premier League मैचों के दौरान फर्जी टिकट बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस...

KGMU के डॉक्टरों का कमाल,10 किलो के बच्चे के शरीर से निकाला डेढ़ किलो का ट्यूमर

KGMU के डॉक्टरों का कमाल,10 किलो के बच्चे के शरीर से निकाला डेढ़ किलो का ट्यूमर

by Sadaf Farooqui
May 7, 2026

King George's Medical University के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक...

Uttar Pradesh के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, इन शहरों में शुरू होंगे नए स्पोर्ट्स कॉलेज

Uttar Pradesh के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, इन शहरों में शुरू होंगे नए स्पोर्ट्स कॉलेज

by Sadaf Farooqui
May 5, 2026

Uttar Pradesh के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार इस शैक्षिक सत्र से Saharanpur और Fatehpur में नए...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist