गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ अग्निकांड के बाद निलंबित अधिकारी की CM Yogi खुली चिट्ठी, कार्रवाई पर उठाए सवाल

लखनऊ अग्निकांड के बाद निलंबित किए गए एफएसएसओ कमलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला पत्र लिखकर अपने निलंबन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिम्मेदारी तय करने के तरीके पर आपत्ति जताई है।

by Kirtika Tyagi
जून 24, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Fire Tragedy Controversy: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद निलंबित किए गए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिकारी (एफएसएसओ) कमलेंद्र सिंह ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक खुली चिट्ठी लिखकर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि हादसे के लिए उन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, जिनकी जिम्मेदारी सीमित थी और जिनके पास बड़े स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का अधिकार नहीं था।

अधिकार क्षेत्र का दिया हवाला

कमलेंद्र सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि उनके विभाग के पास किसी इमारत को फायर एनओसी या फायर क्लियरेंस देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भवनों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े नियमों की निगरानी और मंजूरी देने की मुख्य जिम्मेदारी संबंधित फायर विभाग और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) की होती है।

RELATED NEWS

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

सितम्बर 18, 2026
1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

सितम्बर 15, 2026

अवैध व्यावसायिक उपयोग का मुद्दा

पत्र में उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस इमारत में आग लगी, उसे मूल रूप से रिहायशी भवन के रूप में मंजूरी मिली थी। बाद में उसका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाने लगा। कमलेंद्र सिंह का कहना है कि इस तरह के बदलाव और भवन के उपयोग की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भवन वर्षों से व्यावसायिक उपयोग में था, तो इस पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

फायर विभाग की भूमिका पर सवाल

कमलेंद्र सिंह ने आग बुझाने में हुई देरी का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती, तो नुकसान को कम किया जा सकता था। उन्होंने पत्र में कहा कि पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करते समय सभी संबंधित विभागों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री से की पुनर्विचार की मांग

निलंबित अधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि उनके निलंबन के फैसले पर दोबारा विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने मांग की कि जिन अधिकारियों की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी बनती है, उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाए।

क्या हुआ था लखनऊ में?

अलीगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में 22 जून को भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में छात्रों सहित 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई कि तहखाने में लगे एयर कंडीशनिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने की सटीक वजह की जांच अभी जारी है।

कई लोगों पर हुई कार्रवाई

हादसे के बाद पुलिस ने भवन मालिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं प्रशासन ने जिम्मेदारी तय करते हुए चार सरकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इनमें कार्यकारी अभियंता गौरव कुमार, एफएसएसओ कमलेंद्र सिंह, सहायक अभियंता अनिल कुमार और जूनियर इंजीनियर प्रमोद पांडे शामिल हैं। मामले की जांच अभी जारी है और प्रशासन आगे की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।

Tags: Lucknow Fire CaseUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Gonda Crocodile Attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा में बाढ़ के पानी में मगरमच्छ ने 35 वर्षीय लाली यादव पर हमला कर...

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Next Post
U P,SI PET Exam 2026: पीईटी के एडमिट कार्ड जारी, जानिए अभ्यर्थी कहां से और कैसे करें डाउनलोड

U P,SI PET Exam 2026: पीईटी के एडमिट कार्ड जारी, जानिए अभ्यर्थी कहां से और कैसे करें डाउनलोड

Lucknow Fire Tragedy: “या तो धुएं में मर जाते, या कूदकर जान बचाते”, दूसरा रास्ता चुन बचे, आसिफ की दर्दनाक कहानी

Lucknow Fire Tragedy: "या तो धुएं में मर जाते, या कूदकर जान बचाते", दूसरा रास्ता चुन बचे, आसिफ की दर्दनाक कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In