Site icon News1India

लखनऊ में घर बनाना हुआ और महंगा.. आवास विकास परिषद ने जमीन के बढ़ाए रेट, नई दरें अप्रैल 2025 से लागू

Lucknow News

Lucknow News: महंगाई की मार झेल रही लखनऊ की जनता के लिए अब अपना घर बनाना और महंगा हो गया है। आवास विकास परिषद ने अपनी आवासीय योजनाओं में जमीन के दामों में 3,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी हैं। हालांकि फ्लैटों की मांग कम होने के कारण उनके दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और फ्लैटों की कीमत में शामिल जमीन के रेट यथावत रखे गए हैं। इस संबंध में परिषद के वित्त नियंत्रक ने औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है।

प्रभावित योजनाएं और नई दरें

आवास विकास परिषद की लखनऊ (Lucknow News) में दर्जनभर योजनाएं हैं लेकिन वर्तमान में केवल तीन योजनाओं में जमीन उपलब्ध है। सुल्तानपुर रोड की अवध विहार योजना, रायबरेली रोड की वृंदावन योजना और हरदोई रोड की आम्रपाली योजना। इनमें सबसे ज्यादा असर वृंदावन योजना-चार पर पड़ा है जहां जमीन के दाम में 3,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बढ़ोतरी की गई है। अन्य योजनाओं में भी रेट बढ़ाए गए हैं जो इस प्रकार हैं..

यह भी पढ़े: अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किलें, अंबेडकर पोस्टर विवाद में SC-ST आयोग का FIR का आदेश

अवध विहार योजना में कोई बढ़ोतरी नहीं

शहीद पथ से सटी अवध विहार योजना में इस बार जमीन के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। पिछले साल इस योजना में 1,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा अल्प आय वर्ग (EWS) के लिए कई योजनाओं में भी परिषद ने जमीन के रेट यथावत रखे हैं जिससे कम आय वाले परिवारों को राहत मिली है।

आवास विकास परिषद के वित्त अधिकारी एसपी पांडेय ने बताया कि जमीन के नए रेट तय कर दिए गए हैं और इन्हें अप्रैल 2025 से लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह बढ़ोतरी बाजार की मांग, जमीन की उपलब्धता और विकास लागत को ध्यान में रखकर की गई है। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि फ्लैटों की कीमतों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े ताकि आम जनता को राहत मिले।”

Exit mobile version