शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

लखनऊ में घर बनाना हुआ और महंगा.. आवास विकास परिषद ने जमीन के बढ़ाए रेट, नई दरें अप्रैल 2025 से लागू

महंगाई की मार झेल रही लखनऊ की जनता के लिए अब अपना घर बनाना और महंगा हो गया है। आवास विकास परिषद ने अपनी आवासीय योजनाओं में जमीन के दामों में 3,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है।

by Akhand Pratap Singh
मई 2, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow News
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: महंगाई की मार झेल रही लखनऊ की जनता के लिए अब अपना घर बनाना और महंगा हो गया है। आवास विकास परिषद ने अपनी आवासीय योजनाओं में जमीन के दामों में 3,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी हैं। हालांकि फ्लैटों की मांग कम होने के कारण उनके दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और फ्लैटों की कीमत में शामिल जमीन के रेट यथावत रखे गए हैं। इस संबंध में परिषद के वित्त नियंत्रक ने औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है।

प्रभावित योजनाएं और नई दरें

RELATED NEWS

Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

जुलाई 27, 2026
Lucknow Couple Suicide

Love Tragedy: रिश्तेदारी बनी प्यार के बीच दीवार, शादी की जिद पर अड़े कपल ने उठाया खौफनाक कदम

जुलाई 27, 2026

आवास विकास परिषद की लखनऊ (Lucknow News) में दर्जनभर योजनाएं हैं लेकिन वर्तमान में केवल तीन योजनाओं में जमीन उपलब्ध है। सुल्तानपुर रोड की अवध विहार योजना, रायबरेली रोड की वृंदावन योजना और हरदोई रोड की आम्रपाली योजना। इनमें सबसे ज्यादा असर वृंदावन योजना-चार पर पड़ा है जहां जमीन के दाम में 3,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बढ़ोतरी की गई है। अन्य योजनाओं में भी रेट बढ़ाए गए हैं जो इस प्रकार हैं..

  • वृंदावन योजना संख्या चार: 37,000 से बढ़कर 40,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • विकास नगर/विकास नगर विस्तार: 49,000 से बढ़कर 52,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • रोखूपुरा: 49,000 से बढ़कर 52,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • डायमंड डेयरी: 69,000 से बढ़कर 70,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • पार्क रोड: 69,000 से बढ़कर 72,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • आम्रपाली योजना: 27,000 से बढ़कर 30,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • दीनदयाल पुरम, तकरोही रोड: 16,000 से बढ़कर 17,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • कैटिल कॉलोनी, तकरोही रोड: 18,000 से बढ़कर 19,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • गोकुल ग्राम योजना (जी+3 फ्लैट्स): 15,000 से बढ़कर 16,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

यह भी पढ़े: अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किलें, अंबेडकर पोस्टर विवाद में SC-ST आयोग का FIR का आदेश

अवध विहार योजना में कोई बढ़ोतरी नहीं

शहीद पथ से सटी अवध विहार योजना में इस बार जमीन के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। पिछले साल इस योजना में 1,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा अल्प आय वर्ग (EWS) के लिए कई योजनाओं में भी परिषद ने जमीन के रेट यथावत रखे हैं जिससे कम आय वाले परिवारों को राहत मिली है।

आवास विकास परिषद के वित्त अधिकारी एसपी पांडेय ने बताया कि जमीन के नए रेट तय कर दिए गए हैं और इन्हें अप्रैल 2025 से लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह बढ़ोतरी बाजार की मांग, जमीन की उपलब्धता और विकास लागत को ध्यान में रखकर की गई है। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि फ्लैटों की कीमतों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े ताकि आम जनता को राहत मिले।”

Tags: Lucknow News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Dead Body: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

Lucknow Couple Suicide

Love Tragedy: रिश्तेदारी बनी प्यार के बीच दीवार, शादी की जिद पर अड़े कपल ने उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Love Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तेलीबाग इलाके से रविवार, 26 जुलाई को एक हैरान करने वाली घटना...

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Verification Failure: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ लगातार हुई पुलिस कार्रवाई ने किराएदार सत्यापन व्यवस्था की गंभीर खामियों...

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Incident Captured: लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित जरनैलगंज कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां सड़क पर...

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Lucknow Accident: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के विज्ञानपुरी मोहल्ले में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन 16 मंजिला अपार्टमेंट में बड़ा...

Next Post
Hawa Mahal Jaipur history and architecture

Hawa mahal : जयपुर की शान राजपूताना रिवाज, कला और इतिहास की ज़िंदा मिसाल 953 झरोखों वाला अनोखा महल

Lakhimpur Kheri

चलती बस में दलित नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट, Lakhimpur घटना ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist