Sunday, January 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, 25% तक बढ़े सर्किल रेट: जानिए किस इलाके में कितनी बढ़ोत्तरी

लखनऊ में 1 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं, जिससे प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। कई इलाकों में रेट 25% तक बढ़े हैं, खासकर गोमती नगर में यह ₹77,000 प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 1, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow circle rate 2025: लखनऊ में एक अगस्त से प्रॉपर्टी खरीदना अब पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। Lucknow जिला प्रशासन ने दस साल बाद डीएम सर्किल रेट में संशोधन कर दिया है, जिससे शहर के कई इलाकों में जमीन और फ्लैट की खरीद-फरोख्त पर बड़ा असर पड़ेगा। गोमती नगर, इंदिरा नगर, जानकीपुरम और महानगर जैसे पॉश इलाकों में सर्किल रेट में 25 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह बढ़ोत्तरी 15 फीसदी तक दर्ज की गई है। गोमती नगर में सर्किल रेट ₹33,000 से बढ़कर ₹77,000 प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गया है। नए रेट लागू होने के साथ ही अब रजिस्ट्री कराना भी पहले से ज्यादा खर्चीला हो गया है।

गोमती नगर में सबसे ज्यादा बढ़ा सर्किल रेट

Lucknow सर्किल रेट में इस बार सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी गोमती नगर और उसके विस्तार क्षेत्र में देखने को मिली है। पहले यहां दरें ₹30,500 प्रति वर्ग मीटर थीं, जो अब ₹33,000 से लेकर ₹77,000 प्रति वर्ग मीटर तक कर दी गई हैं। विभूतिखंड के समिट बिल्डिंग के सामने वाले हिस्से में सबसे ज्यादा ₹77,000 प्रति वर्ग मीटर का रेट तय किया गया है। वहीं बाजार भाव कम होने वाले इलाकों में दरें ₹33,000 रखी गई हैं। डीएम की ओर से सड़कों, हाईवे और कॉलोनियों के अनुसार दो स्लैब बनाए गए हैं, जिससे रेट तय किए जा सकें।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी बढ़ोत्तरी

Lucknow शहर से सटे निगोहां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, मलिहाबाद और बीकेटी जैसे क्षेत्रों में भी अब सर्किल रेट में भारी इजाफा किया गया है। जो जमीनें पहले खेत के दाम पर बिक रही थीं, अब वहां रेट ₹2200 से ₹4000 प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच चुके हैं। किसानपथ और आउटर रिंग रोड के पास के गांवों की जमीनें अब ‘सोना’ बन चुकी हैं, जहां सर्किल रेट ₹15,000 से ₹40,000 तक पहुंच गया है। मस्तेमऊ और सीजी सिटी के आस-पास के क्षेत्रों में ₹40,000 से ₹50,000 तक की दरें प्रस्तावित की गई हैं।

रजिस्ट्री पर छूट और क्यूआर कोड से जानकारी

डीएम कार्यालय की ओर से एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जिससे लोग रजिस्ट्री प्रक्रिया, छूट और सुविधाओं की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। महिलाओं को एक करोड़ तक की संपत्ति पर 1% (अधिकतम ₹1 लाख) की छूट दी जा रही है। भूतपूर्व सैनिकों, दिव्यांगजनों और कमजोर आय वर्ग के लोगों को भी विशेष छूटें मिलेंगी। वहीं, पारिवारिक संपत्ति के दान पर स्टांप शुल्क की अधिकतम सीमा ₹5000 रखी गई है।

मुख्य इलाकों के संशोधित सर्किल रेट (प्रमुख रेंज):

  • गोमती नगर: ₹33,000 – ₹77,000
  • इंदिरा नगर: ₹35,000 – ₹62,000
  • महानगर: ₹41,000 – ₹65,000
  • जानकीपुरम योजना: ₹35,500 – ₹54,000
  • अंसल: ₹35,000 – ₹50,000
  • वृंदावन: ₹28,000 – ₹50,000
  • सीजी सिटी: ₹50,000 तक
  • मस्तेमऊ: ₹40,000
  • ग्राम्य क्षेत्र (निगोहां, बक्कास, मगहुआ आदि): ₹2,200 – ₹4,000
  • किसान पथ किनारे गांव: ₹15,000
  • मलिहाबाद क्षेत्र: ₹9,000
  • बीकेटी – चंद्रिका देवी रोड: ₹7,000 – ₹8,500

नए सर्किल रेट लागू होने से जहां सरकारी राजस्व में इजाफा होगा, वहीं आम नागरिकों के लिए प्रॉपर्टी खरीदना अब और भी खर्चीला हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बाजार में थोड़ी सुस्ती आ सकती है, हालांकि कुछ इलाकों में यह विकास का संकेत भी माना जा रहा है।

जानिए कौन हैं यूपी के चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल… क्यों पीएम मोदी और सीएम की बने पहली पंसद

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post
Kakori

Kakori में स्कूल की पेयरिंग बनी मज़ाक: रास्ते में थककर पेड़ के नीचे बैठ गए DPRO, अब आदेश हुआ रद्द

1 August rule changes affecting daily life in India

New Rules :आज से लागू हुए कौन से नए नियम,जानिए आपकी जेब और दिनचर्या पर क्या होगा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist