शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

New Rules :आज से लागू हुए कौन से नए नियम,जानिए आपकी जेब और दिनचर्या पर क्या होगा असर

1 अगस्त से यूपीआई, बैंकिंग, एलपीजी और अमेरिकी टैरिफ से जुड़े नए नियम लागू हो गए हैं। ये बदलाव आम जनता की जेब, सुविधाओं और व्यापार पर सीधा असर डाल सकते हैं।

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2025
in राष्ट्रीय
1 August rule changes affecting daily life in India
Share on FacebookShare on Twitter

New Rules from 1st August:यूपीआई, बैंकिंग, एलपीजी सिलेंडर और अमेरिकी टैरिफ से जुड़े कई अहम बदलाव 1 अगस्त से लागू हो गए हैं। ये नए नियम सीधे आम लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।

रोज़मर्रा की जिंदगी में बदलाव लाने वाले नए नियम

हर महीने की पहली तारीख कुछ न कुछ नए नियम और बदलाव लेकर आती है। 1 अगस्त 2025 से भी कुछ ऐसे नियम लागू हो गए हैं, जो आपकी जेब और दिनचर्या दोनों पर असर डाल सकते हैं। इनमें यूपीआई ट्रांजैक्शन, बैंकिंग सुधार, एलपीजी सिलेंडर की कीमतें और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं इन बदलावों के बारे में।

RELATED NEWS

No Content Available

यूपीआई से जुड़े बड़े बदलाव

1 अगस्त से यूपीआई सिस्टम में कई बदलाव लागू हुए हैं:

बैलेंस चेक की सीमा: अब आप एक दिन में सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएंगे।

खाता सूची देखना: बैंक अकाउंट की सूची सिर्फ 25 बार ही देखी जा सकेगी।

ऑटोपे का नया समय: अब ईएमआई, ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे ऑटोपे लेन-देन केवल गैर-भीड़भाड़ वाले समय में होंगे, सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद।

गलत ट्रांजैक्शन से बचाव: पैसे भेजते समय अब हमेशा रिसीवर का नाम दिखेगा।

स्टेटस चेक लिमिट: अगर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, तो स्टेटस चेक करने के लिए केवल तीन मौके मिलेंगे और हर बार 90 सेकंड का अंतर रखना होगा।

बैंकिंग कानून में सुधार

1 अगस्त से बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम 2025 लागू हो गया है। इसका मकसद:

सरकारी और सहकारी बैंकों के कामकाज को पारदर्शी बनाना।

डिपॉजिटर्स और निवेशकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

बिना दावे वाले पैसे को निवेशक सुरक्षा कोष में स्थानांतरित करना।

एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता, लेकिन सिर्फ कमर्शियल

ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹33.50 की कटौती की है। अब दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर ₹1631.50 में मिलेगा।
हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अमेरिका ने बढ़ाया टैरिफ, 7 अगस्त से होगा लागू

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत से आयात किए जाने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो अब 7 अगस्त से लागू होगा। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को नुकसान हो सकता है, क्योंकि उनके उत्पाद अब अमेरिका में महंगे हो जाएंगे।

बाजार लेनदेन के नए समय

अब मार्केट रेपो और ट्राई पार्टी रेपो ऑपरेशंस शाम 4 बजे तक चल सकेंगे। पहले यह समय सीमित था।

UPI ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा GST

2,000 रुपये से ऊपर की यूपीआई पेमेंट पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। वित्त राज्य मंत्री ने साफ किया है कि इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

Tags: FinanceUpdatesUPINews
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
atest OTT and YouTube releases August 2025

Today release: OTT और सिनेमाघरों में आज कौन सी फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज़

UP Police

IB कर्मचारी और बहन ने रक्षाबंधन से पहले किया सुसाइड, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist