Thursday, January 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow में खाकी पर कलंक: छात्रा से छेड़छाड़ के बाद दूसरी मंजिल से फेंका, सिपाही गिरफ्तार

लखनऊ में यूपी-112 के सिपाही मुकेश यादव ने छात्रा से छेड़छाड़ कर विरोध पर उसे दूसरी मंजिल से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती है। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 12, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow molestation case: लखनऊ में कानून की रक्षा करने वाला ही कानून तोड़ता नजर आया, जब यूपी-112 में तैनात सिपाही मुकेश यादव ने एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पीड़िता इस समय गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया है। घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर सिपाही, उसकी पत्नी और साले के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिपाही कोLucknow पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की जांच चल रही है। यह घटना पुलिसिया चरित्र पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1932825476319547517

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

छेड़छाड़ का विरोध करने पर फेंका गया दूसरी मंजिल से

Lucknow के लालपुर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मजदूर परिवार की कक्षा नौ की छात्रा को उसी मकान में रहने वाले सिपाही मुकेश यादव ने छेड़छाड़ के बाद दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। आरोप है कि मुकेश अपनी पत्नी कुमकुम और साले अंकित के साथ मिलकर किशोरी के साथ मारपीट कर रहा था और विरोध करने पर उसे फेंक दिया। घटना के बाद लड़की की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं।

तीन महीने से कर रहा था उत्पीड़न, मां को बताने पर बिगड़े हालात

मजदूर परिवार की बेटी अक्सर सिपाही की पत्नी से मिलने जाया करती थी। इसी दौरान मुकेश तीन महीने से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। सोमवार को जब छात्रा ने अपनी मां और सिपाही की पत्नी को इस बारे में बताया, तो उल्टा छात्रा के परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया गया। बाद में सिपाही का साला भी मौके पर आ गया और तीनों ने मिलकर छात्रा को अकेले पाकर हमला कर दिया।

अस्पताल में भर्ती, परिवार भी निशाने पर

किशोरी की मां के अनुसार, सिर्फ बेटी ही नहीं, बल्कि उनके पति को भी गंभीर रूप से पीटा गया। घटना के बाद भी आरोपी परिवार को धमका रहे हैं। छात्रा की हालत गंभीर है और उसका इलाज लोहिया अस्पताल में जारी है। वहीं परिवार डरा हुआ है और इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

मुकदमा दर्ज, सिपाही गिरफ्तार

बीबीडी इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक, छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी सिपाही मुकेश यादव, उसकी पत्नी और साले के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। Lucknow सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी द्वारा दी गई तहरीर की जांच की जा रही है। एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कौन है ‘वो’ जिसने सोनम के साथ किया ‘खेला’, फिर ‘रानी’ की बेवफाई और राजा की हत्या के षड्यंत्र से हटा परदा

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post
Abdullah Azam

स्टांप चोरी में नई मुश्किल: Abdullah Azam पर ₹4.64 करोड़ की आरसी, अब देना होगा ब्याज व प्रशासनिक शुल्क

warning signs of brain tumor in kids

Health news :बच्चों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षण समय रहते पहचानने पर इलाज से बच सकती है जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist