शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow news: मोहनलालगंज में बीएससी छात्रा की घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर की हत्या, आरोपी पकड़ा गया

मोहनलालगंज में बीएससी छात्रा प्रियांशी रावत की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शादी का दबाव बनाने वाला आरोपी वारदात के बाद फरार हुआ, लेकिन पुलिस ने उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 24, 2025
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

BSc Student Murder in Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज के धर्मावत खेड़ा इलाके में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बीएससी की छात्रा प्रियांशी रावत (18) की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले छात्रा का गला चाकू से काटा और फिर लगातार कई वार करता रहा। प्रियांशी हर वार से खुद को बचाने की कोशिश करती रही, जिसके कारण उसके शरीर पर कई गंभीर घाव आ गए। खून से लथपथ होने और कमजोर पड़ जाने के बावजूद वह हमलावर से भिड़ती रही। आरोपी जब भागने लगा, तो प्रियांशी उसे पकड़ने के लिए जीने से नीचे उतरने लगी, लेकिन इसी दौरान लड़खड़ा कर गिर गई और वहीं उसकी मौत हो गई।

पिता की तीन वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में हुए थी मौत

प्रियांशी चारबाग स्थित बीएसएनवी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह अपनी मां पूनम और छोटी बहन महक के साथ धर्मावत खेड़ा में रहती थी। उसके पिता रमेश की लगभग तीन वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। रविवार दोपहर मां काम पर गई हुई थीं, जबकि छोटी बहन महक छत पर थी। इसी बीच प्रियांशी किचन में काम कर रही थी।

RELATED NEWS

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

अगस्त 26, 2026
Lucknow Traffic Police Attack

Lucknow Crime: रांग साइड कार दौड़ाई, ट्रैफिक सिपाही की पिटाई, वर्दी फाड़ी; 3 दबंग गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कांड से भी मचा हड़कंप

अगस्त 25, 2026

बहन प्रत्यदर्शी का बयान

महक के अनुसार करीब 12:30 बजे बीबीडी थाने के लोनापुर निवासी आलोक रावत घर में घुस आया। वह सीधे रसोई में पहुंचा, जहां प्रियांशी मौजूद थी। बताया गया है कि आलोक छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। जब प्रियांशी ने इसका विरोध किया, तो आलोक ने चाकू निकालकर पीछे से उसका गला काट दिया और लगातार कई बार प्रहार किए। इसके बाद उसने उसे धक्का देकर गिराया और भागने लगा। चीखें सुनकर बहन और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी नई जेल रोड की ओर भाग चुका था और वहां से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया।

परिजन और पड़ोसी तुरंत प्रियांशी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय और एडीसीपी दक्षिणी वसंथ रल्लापल्ली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रत्यक्षदर्शी महक के बयान दर्ज किए गए।

आरोपी गिरफ्तार पूछताछ जारी

एसीपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें बनाई गई थीं। देर शाम पुलिस ने आलोक रावत को पकड़ लिया। उससे पूछताछ चल रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags: Lucknow crimeMohanlalganj student murder
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 26, 2026

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में मेडिकल टेस्ट पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने के आरोप में एक व्यक्ति...

Lucknow Traffic Police Attack

Lucknow Crime: रांग साइड कार दौड़ाई, ट्रैफिक सिपाही की पिटाई, वर्दी फाड़ी; 3 दबंग गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कांड से भी मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Lucknow Traffic Cop Attack: लखनऊ के बाराबिरवा चौराहे पर यातायात नियम तोड़ने से रोकना ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़ गया।...

Lucknow high tech cheating case

High-Tech Cheating: परीक्षा में हाईटेक नकल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कान में ब्लूटूथ, लाखों में पास कराने का सौदा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

Lucknow high tech cheating case: प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत की जा रही है,...

Lucknow Crime: पत्नी को ऑफिस में मारी गोली, बहन की हत्या के बाद खुदकुशी; 3 मौतों से मचा हड़कंप

Lucknow Crime: पत्नी को ऑफिस में मारी गोली, बहन की हत्या के बाद खुदकुशी; 3 मौतों से मचा हड़कंप

by Sadaf Farooqui
अगस्त 20, 2026

Lucknow Crime: पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय मानस वाजपेयी गुरुवार को गोमती नगर स्थित अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा के ऑफिस...

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Sub-Inspector Found Dead : लखनऊ में एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पुलिस महकमे...

Next Post
: Uttar Pradesh holiday 25 November

Holiday update: गुरु तेग बहादुर शहादत पर अवकाश तिथि बदली ,अब 25 नवंबर को सरकारी अवकाश, अयोध्या में ध्वजारोहण को लेकर प्रशासन सख्त

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी स्थगित

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी हुआ स्थगित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist