रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

फिर बोले योगी, इस ‘प्रोडेक्शन हाउस’ से निकले अतीक-मुख्तार जैसे ‘बहुबली’

सीएम योगी आदित्यनाथ आज अम्बेडकर नगर की चुनावी जनसभा में जमकर गरजे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

by Digital Desk
नवम्बर 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
UP byelection
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी आंदोलन को लोहिया, जयप्रकाश नारायण जैसे लोग नेतृत्व देते थे। अब देख सपाई, बिटिया घबराई वाली हालत है। अयोध्या में सपाई को दुष्कर्म में जेल भेजा गया। कन्नौज में भी यही हुआ। पीडीए का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है। कहा कि जो जितना बड़ा अपराधी होगा, वह इस प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा होगा। इसी जिले का अपराधी खान मुबारक इनके साथ था। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी भी इस प्रोडेक्शन हाउस से निकले। पर अब बीजेपी की सरकार है। हमने प्रदेश (UP byelection) से माफिया-अपराधियों की कमर तोड़ दी है। ये बातें रविवार को अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही।

सभी बड़े अपराधी पीडीए का हिस्सा

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार (UP byelection) को कटेहरीं पहुंचे। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा कटेहरी बाजार स्थित राम देव जनता इंटर कॉलेज में हुई। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी कहा कि पीडीए का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है। सभी बड़े अपराधी इसका हिस्सा हैं। कहा कि अतीक और मुख्तार इनके शागिर्द थे। बीजेपी आई तो इन सबका राम नाम सत्य हुआ। सपा के इरादे दंगा कराने वाले हैं। इनके नेता दंगा में शामिल रहे। अब कहां है, ये सभी को पता है। सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में न दंग और न ही कर्फ्यू यूपी में सब चंगा।

RELATED NEWS

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026

अब होती है सर्जिकल स्ट्राइक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता ने तीसरी बार एनडीए की सरकार बनई। जनता को पता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन (UP byelection) देश के लिए खतरनाक है। अयोध्या में 500 वर्ष तक मंदिर नहीं बना क्योंकि बटे थे तो कटे थे। अब एकजुट हुए तो मंदिर भी बना और देश की सीमा भी सुरक्षित हो गई। पाकिस्तान घुसपैठ करता था। चीन करता था। हम लोग संसद में आवाज उठाते थे कि मुंह तोड़ जवाब दो। पर संबंध खराब होने का हवाला देते थे। अब दुश्मन की धज्जियां उड़ा दी जाती हैं। सर्जिकल स्ट्राइक होती है। अब नया भारत है। छेड़ता नहीं लेकिन छोड़ता भी नहीं।

यह भी पढ़े: खतरे में आई जज की जान, चौकी में घुसकर बचाई जान, सुंदर भाटी केस में नाम

एक ही थैली के चट्टे बट्टे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सपा कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। कन्नौज गया तो पता चला कि बाबा साहब के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम सपा ने बदल दिया था। हमने बाबा साहब के सम्मान में फिर से नाम कर दिया। इन्होंने एससी-एसटी की छात्रवृति रोक दी थी, हमने बहाल किया। क्योंकि हम सबका साथ सबका विकास पर काम कर रहे हैं। सपा कटेहरी (UP byelection) को परिवारवाद का गढ़ बना देना चाहती है। शिवबाबा धाम, श्रवणधाम के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। हमने अयोध्या के साथ यहां भी विकास का ध्यान दिया। पहले सिर्फ कुछ इलाकों में ही विकास होता था। सपा की सरकार भेदभाव करती थी। बेटियां असुरक्षित थीं, पर अब ऐसा नहीं। सबको पता है कि बेटी को छेड़ा तो पुलिस इलाज कर देगी।

कहीं मुस्लिम नाराज न हो जाए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के साथ यहां का भी विकास होगा। सपा सांसद लालजी वर्मा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ लोग कटेहरी को परिवारवाद का गढ़ बनाना चाह रहे हैं लेकिन जहां बीजेपी है वहां परिवारवाद नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने विधानसभा में राम मंदिर का विरोध किया था। इन लोगों ने शिवबाबा और श्रवण क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। समाजवादी पार्टी के लोग सुहैलदेव महाराज का नाम लेने से इसलिए डरते हैं कि कहीं मुस्लिम नाराज न हो जाए।

Tags: Akhilesh YadavAssembly By-ElectionCM Yogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Next Post
Noida News

Noida News: हाईटेंशन पोल पर चढ़ने वाले भगवान दास को पुलिस ने उतारा, जेल भेजने की तैयारी

Siddharthnagar, Lotan development block

डीएम का सख्त रुख, सिद्धार्थनगर के लोटन विकास खंड में अधूरे व निम्न गुणवत्ता वाले कार्यों पर जताई नाराजगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In