Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Maha Kumbh News: पाकिस्तान से प्रयागराज पहुंचे भक्त… महाकुंभ स्नान कर बताया जीवन धन्य

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालु पहुंचे और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भारत सरकार से वीजा प्रक्रिया सरल करने की अपील की।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
February 7, 2025
in Latest News, महाकुंभ 2025
Maha Kumbh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Pakistani Hindus in Maha Kumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा, जिन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। ये श्रद्धालु गोटकी, सक्कर, खैरपुर, शिकारपुर, कर्जकोट और जटाबाल जिलों से आए हैं। इनमें से करीब 50 लोग पहली बार Maha Kumbh का दिव्य अनुभव ले रहे हैं। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और हरिद्वार में अस्थि विसर्जन किया। सिंध से आईं छात्रा सुरभि ने कहा कि पहली बार अपने धर्म को करीब से जानने का अवसर मिला। वहीं, प्रियंका ने कहा कि भारत आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जत्थे के लोगों ने भारत सरकार से वीजा प्रक्रिया को सरल करने की अपील की ताकि वे धार्मिक यात्राओं में आसानी से आ सकें।

पाकिस्तान से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

Maha Kumbh की दिव्यता और आध्यात्मिकता से प्रभावित होकर पाकिस्तान के सिंध प्रांत से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। पहले वे हरिद्वार गए, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन किया। इसके बाद महाकुंभ में संगम स्नान कर उन्होंने सनातन धर्म की महिमा का अनुभव किया। महंत रामनाथ ने बताया कि श्रद्धालु वर्षों से इस पवित्र अवसर का इंतजार कर रहे थे और यहां आकर उन्हें अपार आनंद की अनुभूति हो रही है।

RELATED POSTS

Maha Kumbh

Maha Kumbh News: महाकुंभ में जागृत हुई राष्ट्रीय चेतना, संसद में बोले पीएम मोदी

March 18, 2025
CM Yogi

Maha Kumbh stampede: महाकुंभ भगदड़ के बाद त्वरित कार्रवाई, अंसल घोटाले पर सख्त हुए सीएम योगी

March 3, 2025

Maha Kumbh

‘भारत आकर सनातन धर्म का गौरव महसूस हुआ’

सिंध से आए गोबिंद राम माखीजा ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में 250 पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालु प्रयागराज आए थे और इस बार 68 लोगों का जत्था महाकुंभ में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा, “यहां आकर हमें सनातन धर्म में जन्म लेने का गौरव महसूस हो रहा है। हमारे पास इस अनुभव को शब्दों में बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।” सिंध के गोटकी से आई 11वीं की छात्रा सुरभि ने कहा, “पहली बार हमें अपने धर्म और संस्कृति को गहराई से समझने का मौका मिला है। यह अनुभव अविस्मरणीय है।”

वीजा प्रक्रिया आसान करने की मांग

श्रद्धालुओं ने वीजा प्रक्रिया को सरल करने की अपील की ताकि धार्मिक यात्राएं सुगम हो सकें। सक्कर जिले से आए निरंजन चावला ने कहा कि सिंध में हिंदू सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “भारतीय वीजा मिलने में छह महीने लगते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाई होती है।” जत्थे के लोग आठ फरवरी को रायपुर के लिए रवाना होंगे और फिर हरिद्वार जाकर अस्थि विसर्जन करेंगे। श्रद्धालुओं ने भारत सरकार को वीजा प्रदान करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

यहां पढ़ें: Maha Kumbh में आग का तांडव, संगम के सेक्टर-18 में शंकराचार्य रोड का पंडाल जलकर हुआ राख!
Tags: Maha Kumbh
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Maha Kumbh

Maha Kumbh News: महाकुंभ में जागृत हुई राष्ट्रीय चेतना, संसद में बोले पीएम मोदी

by Mayank Yadav
March 18, 2025
0

Maha Kumbh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में महाकुंभ के भव्य आयोजन पर...

CM Yogi

Maha Kumbh stampede: महाकुंभ भगदड़ के बाद त्वरित कार्रवाई, अंसल घोटाले पर सख्त हुए सीएम योगी

by Mayank Yadav
March 3, 2025
0

Maha Kumbh stampede: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Maha Kumbh के दौरान 29 जनवरी को हुई भगदड़ के...

Maha kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: अमेरिका-रूस की आबादी से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी!

by Mayank Yadav
February 15, 2025
0

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 ने इतिहास रच दिया है! यह पहला ऐसा धार्मिक आयोजन बन चुका है, जहां श्रद्धालुओं...

Maha Kumbh 2025 Prayagra

Mahakumbh 2025 : योगी ने कैसे भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई, श्रद्धालुओं को महाप्रसाद में पौधे, थैला और थाली

by SYED BUSHRA
February 8, 2025
0

Prayagraj  में 2025 का महाकुंभ मेला शुरू हो चुका है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और भारतीय...

mhakhumb

Maha Kumbh में आग का तांडव, संगम के सेक्टर-18 में शंकराचार्य रोड का पंडाल जलकर हुआ राख!

by Kirtika Tyagi
February 7, 2025
0

Maha Kumbh  2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है,...

Next Post
Delhi-Dehradun Expressway

Delhi-Dehradun एक्सप्रेसवे पर 3.5 किमी रास्ता खुला, जानें कितनी दूरी होगी टोल-फ्री

Coimbatore

Coimbatore Crime: चलती ट्रेन में प्रेग्नेंट महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर आरोपी ने नीचे फेंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version