Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

10,000 रुपए बोनस और 1 हफ्ते की छुट्टी, महाकुंभ में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का तोहफा

त्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के भव्य और सफल समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम ने महाकुंभ ड्यूटी में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों और अफसरों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 28, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Mahakumbh 2025
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के भव्य और सफल समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम ने महाकुंभ ड्यूटी में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों और अफसरों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महाकुंभ ड्यूटी में तैनात हर पुलिसकर्मी और अधिकारी को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’ प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा उत्कृष्ट सेवा के लिए सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। यूपी पुलिस के नॉन गजेटेड पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को 10,000 रुपये का विशेष बोनस देने की घोषणा भी की गई। साथ ही महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को चरणबद्ध तरीके से एक हफ्ते की विशेष छुट्टी दी जाएगी।

RELATED POSTS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

मुख्यमंत्री ने जताया पुलिस बल का आभार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस सम्मान समारोह में कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश पुलिस की क्षमता को आगे बढ़ते हुए देखा है। महाकुंभ जैसी बड़ी चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा करना हमारी सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिबद्धता और समर्पण का परिणाम है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि महाकुंभ-2025 प्रयागराज की पूर्णाहुति के उपरांत यूपी पुलिस और विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया और बड़े भोज कार्यक्रम में सहभागिता की। हमारे सुरक्षा बलों की मेहनत का ही नतीजा है कि महाकुंभ-2025 को सफलता की ऊंचाई पर पहुंचाया गया। सभी पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को दिल से बधाई!

यह भी पढ़े: लखनऊ में पुलिस ने नवजात की तस्करी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 3 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज (Mahakumbh 2025) में सफाईकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और नाविकों से भी संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। सफाईकर्मियों के लिए न्यूनतम वेतन 16,000 रुपये करने और 10,000 रुपये का विशेष बोनस देने का ऐलान किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया जिससे उन्होंने समाज के हर वर्ग के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सम्मान व्यक्त किया।

महाकुंभ-2025 बना ऐतिहासिक आयोजन

महाकुंभ-2025 (Mahakumbh 2025) के सफल समापन ने उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है। सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पुलिस, सफाईकर्मियों और सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष सम्मान देकर उनकी मेहनत को सराहा गया।

 

Tags: mahakumbh 2025
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
March 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
March 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

by Kirtika Tyagi
March 1, 2025

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ की वायरल सेंसेशन मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में जुटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में...

Next Post
UP Weather Update

उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

UP Politics

यूपी बीजेपी में जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट तैयार, 29 लोगों की छुट्टी.. 3 मार्च तक होगी घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version