शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

लखनऊ में पुलिस ने नवजात की तस्करी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 3 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मड़ियांव पुलिस और क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 26, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow News
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मड़ियांव पुलिस और क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नवजात बच्ची को भी बरामद किया है जिसे दो लाख रुपये में बेचा जा रहा था।

5 लाख में लड़का.. 3 लाख में लड़की बेचते थे आरोपी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह नवजात लड़कों को 5 लाख रुपये में और लड़कियों को 3 लाख रुपये में बेचता था। गैंग का नेटवर्क दिल्ली समेत कई जिलों में फैला हुआ था। लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र (Lucknow News) में एक नर्सिंग होम से यह अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। इस मामले में तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है जो विभिन्न क्लीनिक और अस्पतालों में मरीजों की देखभाल करने के नाम पर यह अवैध धंधा चला रही थीं। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्यों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने बच्चों को बेचा जा चुका है।

RELATED NEWS

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

जुलाई 2, 2026
Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

जुलाई 1, 2026

कैसे करते थे नवजात की तस्करी?

मामले की जांच कर रहे एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना विनोद सिंह है जो पहले अजंता आईवीएफ सेंटर में मैनपावर सप्लाई का काम करता था। इसके अलावा वह मड़ियांव स्थित सुपर अलायंस नर्सिंग होम में बैठता था। विनोद सिंह एक टेक्नीशियन है और डायलिसिस का काम भी करता था। गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं में कुसुम देवी, संतोष कुमारी और कुछ अन्य आरोपी शामिल हैं जो लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में काम करते थे। गिरोह के सदस्यों ने अस्पतालों में अनचाहे नवजात बच्चों को तस्करी के लिए इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़े: रमजान में खजूर खाकर ही क्यों खोला जाता है रोजा? पैगंबर मोहम्मद से क्या है कनेक्शन

ढाई महीने की बच्ची को बेचा जा रहा था

पुलिस को नवजात (Lucknow News) बच्ची बरामद होने के बाद पूछताछ में पता चला कि सीतापुर की एक युवती ने इस बच्ची को जन्म दिया था लेकिन सामाजिक लोक-लाज के डर से उसने बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया। इस मौके का फायदा उठाकर गिरोह ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया और उसे विकासनगर के एक दंपति को दो लाख रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे।

गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू

मड़ियांव थाने (Lucknow News) के दरोगा भूपेंद्र सिंह ने संतोष कुमारी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। फिलहाल नवजात बच्ची को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह बड़ा खुलासा राज्य में बच्चों की तस्करी से जुड़े अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत को उजागर करता है।

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Next Post
होली के रंग में रंगी Jhanvi Kapoor! नाइट सूट में निकलीं बाहर, फैंस बोले- क्या हाल बना लिया!

होली के रंग में रंगी Jhanvi Kapoor! नाइट सूट में निकलीं बाहर, फैंस बोले- क्या हाल बना लिया!

Shiv Parvati wedding story

Mahashivratri : शिव पार्वती के विवाह में किस ऋषि ने संभाला था पृथ्वी का बैलेंस, वरना दुनिया हो जाती उलट पुलट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist