Mahakumbh 2025: महाकुम्भ मेला भगदड़ का दर्दनाक मंजर,रोते तड़पते लोगों की तस्वीरें देख कांप उठेगा दिल

प्रयागराज के महाकुंभ मेला में बीती रात भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। कुछ की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। लोग तड़पते बिलखते अपने परिजनों कों धूंध रहें है।घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है और परिजनों को ढूंढने में पुलिस मदद भी कर रही है।लेकिन ये भगदड़ घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।

Mahakumbh mela 2025 stampede

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ के स्नान के दौरान 29 जनवरी की रात को बड़ी भगदड़ मच गई। लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए इकठ्ठा थे, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी हालत पैदा हो गई। इसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए और कुछ की जान जाने की भी खबर है, घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की मदद में जुटे लोग

घटना के बाद कई लोग घायलों की मदद करने में लगे हुए थे। एक महिला अपने परिजन को सांस देने की कोशिश कर रही थी, जिससे वहां का माहौल बेहद भावुक हो गया। श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे थे, और उनकी मदद के लिए पुलिस भी हर संभव प्रयास कर रही थी।

फर्श पर पड़े घायल, सामान बिखरा

महाकुंभ के दौरान घायलों के लिए पर्याप्त बिस्तर नहीं थे, जिसके कारण कई घायल लोग फर्श पर पड़े हुए थे। उनका सामान चारों ओर बिखरा पड़ा था, जिससे यह दृश्य और भी भयंकर लग रहा था। महाकुंभ में फैले इस अराजक माहौल ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया।

परिजनों का दर्द, पुलिस की मदद

इस भगदड़ में कई लोग अपने प्रियजनों को खो चुके थे। कुछ ने अपना बेटा, तो कुछ ने पिता या भाई खो दिया। इस दुख की घड़ी में यूपी पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं की मदद की और उनके परिजनों को ढूंढने में सहायता की। वहीं, रोते हुए परिजनों का दर्द साफ देखा जा सकता था, जो अपने खोए हुए प्रियजनों की तलाश में थे।

सुरक्षा पर सवाल

यह घटना महाकुंभ में सुरक्षा की व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है। जब लाखों लोग एकत्रित होते हैं, तो ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए मजबूत सुरक्षा इंतजाम की जरूरत होती है।

Exit mobile version