Site icon News1India

Katrina Kaif पहुंचीं महाकुंभ, सासू मां के साथ संगम में करेंगी पवित्र स्नान

Katrina Kaif : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लाखों श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई प्रसिद्ध हस्तियां भी संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रही हैं। सोमवार सुबह यानी 24 फरवरी के दिन अभिनेता अक्षय कुमार ने पवित्र स्नान किया, और अब बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ भी महाकुंभ में शामिल हुईं। खास बात यह रही कि कटरीना अपनी सासू मां के साथ संगम पहुंचीं। बता दें, कि कुछ दिन पहले ही उनके पति, अभिनेता विक्की कौशल ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी।

तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया

महाकुंभ के दौरान कटरीना कैफ ने परमार्थ निकेतन शिविर का दौरा किया, जहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से आशीर्वाद लिया। शिविर में उनका तिलक लगाकर और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने प्रवचन भी सुना। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Katrina Kaif ने बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, कि मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि इस बार महाकुंभ में आ सकी। यहां आकर बेहद खुश और आभारी महसूस कर रही हूं। स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। यहां की ऊर्जा, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। मैं पूरे दिन यहां बिताने के लिए उत्साहित हूं।

महाकुंभ पहुंच चुके ये सितारे

कटरीना से पहले रविवार को अक्षय कुमार भी महाकुंभ पहुंचे और संगम में पवित्र स्नान किया। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। अब तक महाकुंभ में विक्की कौशल, सिंगर कैलाश खेर, अनुपम खेर, हेमा मालिनी, सोनाली बेंद्रे, राजकुमार राव और एकता कपूर जैसे कई फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे शिरकत कर चुके हैं।

Exit mobile version