Site icon News1India

Lalu Yadav News: लालू यादव ने कुंभ को बताया फ़ालतू का त्यौहार… कहा- ‘इसका कोई मतलब नही’

Lalu Yadav

Lalu Yadav controversial statement: आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कुंभ मेले को ‘फालतू’ करार देते हुए कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है. उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है. बीजेपी और हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वहीं, लालू यादव ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इस घटना को रेलवे की लापरवाही करार दिया और रेल मंत्री को जिम्मेदार ठहराया.

शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 16 के बीच हुआ, जहां यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए इकट्ठा थे. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. हादसे के बाद रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. रेलवे का कहना है कि भगदड़ एक यात्री के फिसलने से हुई.

लालू ने साधा सरकार पर निशाना

Lalu Yadav ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से रेलवे की लापरवाही का नतीजा है. रेलवे का फेल्योर है. रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.” उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की.

हादसे में बिहार-दिल्ली के लोग प्रभावित

हादसे में मरने वालों में सबसे ज्यादा बिहार और दिल्ली के लोग हैं. बिहार के 9, दिल्ली के 8 और हरियाणा के 1 व्यक्ति की मौत हुई है. घायलों को लेडी हार्डिंग और LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल रेलवे स्टेशन पर स्थिति सामान्य कर दी गई है.

रेलवे का बयान

रेलवे के उत्तर क्षेत्र के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने हादसे पर सफाई देते हुए कहा कि यह दुर्घटना ओवरब्रिज पर एक यात्री के फिसलने से हुई. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर कोई ट्रेन रद्द नहीं थी और न ही प्लेटफॉर्म बदला गया था. रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

Lalu Yadav के कुंभ पर दिए बयान और रेलवे हादसे को लेकर उठाए सवालों के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है, जबकि बीजेपी ने लालू यादव के बयान की आलोचना की है.

यहां पढ़ें: NDLS stampede: 18 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, मुआवजे का ऐलान… जाने चश्मदीदों और पीड़ितों के आंख देखे हालात
Exit mobile version