Site icon News1India

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे महाकुंभ, परमार्थ निकेतन के पंडाल में की गंगा आरती

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में गुरुवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल परमार्थ निकेतन शिविर पहुंचे जहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती जी का सानिध्य प्राप्त किया। इस दौरान आध्यात्मिक चिंतन, भारतीय संस्कृति, गंगा संरक्षण और वैश्विक शांति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने राज्यपाल को महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और आध्यात्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन के संबंध में विस्तार से बताया।

बिहार के राज्यपाल पहुंचे महाकुंभ

राज्यपाल ने महाकुंभ की दिव्य अनुभूति को अविस्मरणीय बताते हुए इसके भव्य आयोजन और राज्य सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताते हुए कहा कि यह भव्य आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का संदेश प्रदान करता है।

यह भी पढ़े: Bomb Threat: आज फिर मिली दिल्ली-नोएडा के कई स्कूलों बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

40 करोड़ लोग कर चुके स्नान

प्रयागराज महाकुंभ के 26वें दिन संगम में श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी जारी है। 13 जनवरी से अब तक लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में कुल 45 करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। आज से उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा विद्वत कुम्भ का आयोजन शुरू किया गया है। इस आयोजन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी आज प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वह त्रिवेणी संगम में स्नान करने के साथ-साथ बड़े हनुमानजी के दर्शन भी करेंगे।

यह भी पढ़े: Zomato का नया अवतार! कंपनी ने बदला नाम, अब कहलाएगी ‘Eternal’, जानें पीछे क्या है वजह?

Exit mobile version