Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे महाकुंभ, परमार्थ निकेतन के पंडाल में की गंगा आरती

प्रयागराज महाकुंभ में गुरुवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल परमार्थ निकेतन शिविर पहुंचे जहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती जी का सानिध्य प्राप्त किया।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025
Mahakumbh 2025
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में गुरुवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल परमार्थ निकेतन शिविर पहुंचे जहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती जी का सानिध्य प्राप्त किया। इस दौरान आध्यात्मिक चिंतन, भारतीय संस्कृति, गंगा संरक्षण और वैश्विक शांति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने राज्यपाल को महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और आध्यात्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन के संबंध में विस्तार से बताया।

RELATED POSTS

जानें कौन नेता होगा एनडीए का उपराष्ट्रपति कैंडीडेट, रेस में कानपुर के पूर्व सांसद का भी नाम

जानें कौन नेता होगा एनडीए का उपराष्ट्रपति कैंडीडेट, रेस में कानपुर के पूर्व सांसद का भी नाम

July 26, 2025
Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025

बिहार के राज्यपाल पहुंचे महाकुंभ

राज्यपाल ने महाकुंभ की दिव्य अनुभूति को अविस्मरणीय बताते हुए इसके भव्य आयोजन और राज्य सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताते हुए कहा कि यह भव्य आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का संदेश प्रदान करता है।

यह भी पढ़े: Bomb Threat: आज फिर मिली दिल्ली-नोएडा के कई स्कूलों बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

40 करोड़ लोग कर चुके स्नान

प्रयागराज महाकुंभ के 26वें दिन संगम में श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी जारी है। 13 जनवरी से अब तक लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में कुल 45 करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। आज से उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा विद्वत कुम्भ का आयोजन शुरू किया गया है। इस आयोजन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी आज प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वह त्रिवेणी संगम में स्नान करने के साथ-साथ बड़े हनुमानजी के दर्शन भी करेंगे।

यह भी पढ़े: Zomato का नया अवतार! कंपनी ने बदला नाम, अब कहलाएगी ‘Eternal’, जानें पीछे क्या है वजह?

Tags: Arif Mohammad Khanmahakumbh 2025
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

जानें कौन नेता होगा एनडीए का उपराष्ट्रपति कैंडीडेट, रेस में कानपुर के पूर्व सांसद का भी नाम

जानें कौन नेता होगा एनडीए का उपराष्ट्रपति कैंडीडेट, रेस में कानपुर के पूर्व सांसद का भी नाम

by Vinod
July 26, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। गृहमंत्री अमित शाह को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है तो पीएम नरेंद्र मोदी को 21वीं सदी...

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
March 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
March 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
March 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

Next Post
Delhi Election

AAP विधायकों को तोड़ने की कोशिश? केजरीवाल ने सभी MLA और उम्मीदवारों की बुलाई बैठक

‘TRP क्वीन’ बनीं Rubina Dilaik, हेटर्स को दिया करारा जवाब, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे फैंस

'TRP क्वीन' बनीं Rubina Dilaik, हेटर्स को दिया करारा जवाब, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे फैंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version