Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mahakumbh 2025 Live : प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी, PM मोदी ने मंत्रोच्चार के साथ किया पावन स्नान

आज भी श्रद्धालु पूरे आस्था और उत्साह के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की आराधना करेंगे। पीएम मोदी प्रयागराज पहुंच चुके हैं।

by Gulshan
February 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025
Mahakumbh 2025 Live
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025 Live : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 5 फरवरी को संगम में पवित्र स्नान करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी महाकुंभ के भव्य आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण करने भी गए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचे।

Mahakumbh 2025 Live

(15:32 PM) महिला श्रद्धालुओं में देखने को मिला उत्साह

आज श्रद्धालुओं की संख्या कल से भी अधिक नजर आ रही है। त्रिवेणी मार्ग पर लंबी कतारों में श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं, और संगम में स्नान करने का सिलसिला लगातार जारी है। महिला श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। बेंगलुरु से आई एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि महाकुंभ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है, और स्नान तथा कपड़े बदलने के लिए प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई है। वहीं, राजस्थान से आए एक परिवार ने बताया कि वे संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर लेटे हनुमान जी के दर्शन करेंगे, और फिर शाम को अपने गंतव्य की ओर लौट जाएंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

(14:00 PM) सीएम नायब सिंह सैनी कल पहुंचेंगे महाकुंभ

मुख्यमंत्री नायब सैनी कल प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए कैबिनेट मंत्रियों के साथ जाएंगे। वह कल सुबह 9 बजे चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।

(12:10 PM) अक्षय वट के दर्शन किए बिना ही लौटे पीएम मोदी

पीएम मोदी संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हनुमान मंदिर और अक्षय वट के दर्शन किए बिना ही वापस लौट गए।

(11:39 AM) PM मोदी ने मंत्रोच्चार के साथ किया पावन स्नान

प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में स्नान किया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ थे, लेकिन पीएम मोदी ने अकेले ही डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ और सेना के जवान सतर्क थे।

(11:26 AM) केसरिया वस्त्र धारण कर PM ने संगम में लगाई डुबकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केसरिया रंग के वस्त्र पहनकर संगम में डुबकी लगाई, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ थे, लेकिन पीएम मोदी ने अकेले ही स्नान किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ और सेना के जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहे।

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1887027685014016039

(11:13 AM) संगम में पीएम मोदी ने लगाई डुबकी

पीएम मोगी आज महाकुंभ की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। और आज उन्होंने त्रिवेणी संगम पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा ली है।

(11:02 AM) नोज में PM के साथ नज़र आए योगी

पीएम मोदी संगम नोज पर पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वे पवित्र डुबकी लगाएंगे। इसके बाद संगम तट पर पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ मौजूद हैं।

(11:01 AM) नाव से संगम घाट निकला PM मोदी का काफिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में पहुंच चुके हैं। वे सीधे अरैल घाट गए, जहां से नाव के माध्यम से संगम घाट की ओर रवाना हो गए हैं। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

Tags: Mahakumbh 2025 Live
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bomb Threat

नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट

Uttar Pradesh weather update

UP Weather update : क्या यूपी में होगी झमाझम बारिश ,मिल्कीपुर वोटिंग के दौरान बदलेगा मौसम, जानिए अयोध्या समेत अन्य जिलों का मौसम अपडेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist