Friday, March 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Prayagraj : महाकुंभ की भगदड़ हादसा या साजिश ,कौन है वह ‘120 संदिग्ध’ जो हैं STF और ATS की रडार पर

महाकुंभ 2025 में भगदड़ की घटना में 30 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए। STF और ATS इस घटना की साजिश की आशंका में जांच कर रही हैं। AI कैमरों से 120 संदिग्धों की पहचान हुई, जो एक ही बस से आए थे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
maha kumbh 2025 stampede investigation
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025 में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अब इस मामले में बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां इसे सिर्फ एक हादसा मानने के मूड में नहीं हैं, बल्कि इसे एक सुनियोजित साजिश के रूप में देख रही हैं।

120 संदिग्धों पर शिकंजा

सीएम ने शुरू किया ‘ऑपरेशन 120’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और ‘ऑपरेशन 120’ शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत उन 120 संदिग्ध लोगों को ट्रैक किया जा रहा है, जो महाकुंभ में भगदड़ के समय वहां मौजूद थे। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस कैमरों की मदद से इन सभी संदिग्धों की पहचान की गई है। खास बात यह है कि ये सभी संदिग्ध एक ही बस से आए थे और मेले में घुसते ही अराजकता फैलाने लगे। जांच एजेंसियां इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि क्या इन्हीं लोगों ने अफवाहें फैलाकर भगदड़ मचाई थी।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

February 25, 2026
child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

January 27, 2026

मोबाइल सर्विलांस से मिले अहम सुराग

STF को जांच के दौरान कुछ बेहद अहम सुराग मिले हैं। भगदड़ के दौरान कुछ मोबाइल नंबर बहुत सक्रिय थे, लेकिन घटना के बाद ये नंबर अचानक बंद हो गए। इन नंबरों को ट्रैक किया जा रहा है और उनकी लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। खास बात यह है कि संगम नोज इलाके में उस समय 16,000 से ज्यादा मोबाइल फोन सक्रिय थे। इनमें से 100 से ज्यादा नंबरों को निगरानी में रखा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भगदड़ के पीछे किसका हाथ था।

CCTV और ड्रोन फुटेज खंगालने में जुटी एजेंसियां

महाकुंभ में सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों और ड्रोन फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। फुटेज में कई संदिग्ध गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि भगदड़ से पहले कुछ युवकों के समूह ने भीड़ में घुसकर धक्का मुक्की शुरू की थी, जिससे अफरातफरी मच गई। अब उन युवकों की पहचान के लिए फुटेज को खंगाला जा रहा है।

रेहड़ी पटरी वालों से भी पूछताछ जारी

STF और पुलिस टीम ने महाकुंभ में मौजूद रेहड़ी पटरी वालों, पूजा सामग्री बेचने वालों और स्थानीय व्यापारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पता लगाया जा रहा है कि भगदड़ से पहले किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि देखी गई थी या नहीं।

CM योगी खुद कर रहे निगरानी

वसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद वॉर रूम से महाकुंभ की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने सुबह तीन बजे से ही सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।

हादसा या साजिश? जांच जारी

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि महाकुंभ में भगदड़ महज एक हादसा थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी STF और ATS की टीमें इस मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।

Tags: StampedeYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

by SYED BUSHRA
February 25, 2026

Yogi Adityanath Japan Visit :Yogi Adityanath सिंगापुर के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंच गए हैं। टोक्यो एयरपोर्ट...

child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

by SYED BUSHRA
January 27, 2026

Child Yogi Steals the Show: मौका था बस्ती की एक भव्य प्रभात फेरी का, जहां आमतौर पर लोगों की नजर...

: BJP new Uttar Pradesh office plan

BJP Office Plan: लखनऊ में बनेगा नया हाईटेक प्रदेश कार्यालय, योगी ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और तकनीक पर दिया जोर

by SYED BUSHRA
December 1, 2025

Lucknow BJP Office Plan: लखनऊ में नई विधानसभा निर्माण की चर्चा के बीच भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय की तैयारी...

: Uttar Pradesh zero poverty campaign yogi adityanath mission

Mission Zero Poverty : गरीबी खत्म करने की दिशा में यूपी सरकार का नया कदम,’जीरो पॉवर्टी अभियान’ हर गरीब को मिले लाभ

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Zero Poverty Mission:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को...

CM Yogi govt Govt

विपक्ष को घेरने की रणनीति! बिहार में ‘बंदर’ प्रयोग सफल, यूपी चुनाव से पहले दिखेगा सीएम योगी का अलग अंदाज

by Mayank Yadav
November 5, 2025

Yogi Adityanath monkey strategy: बिहार के चुनावी मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग सबसे ज्यादा रही।...

Next Post
Television Celebrities: लंबे अरसे के बाद फिर से ये सितारे करेंगे कमबैक, क्या आज भी चलेगा इनका वही जादू

Television Celebrities: लंबे अरसे के बाद फिर से ये सितारे करेंगे कमबैक, क्या आज भी चलेगा इनका वही जादू

ICC T20 Ranking

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने किया कमाल, आईसीसी टी20 रैंकिंग में मारी जबरदस्त छलांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist