Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » महाकुंभ 2025 » Prayagraj accident: प्रयागराज में हादसा… बोलेरो-बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

Prayagraj accident: प्रयागराज में हादसा… बोलेरो-बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

Prayagraj accident: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बोलेरो और बस की भीषण टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के थे और महाकुंभ में संगम स्नान के लिए जा रहे थे।

by Mayank Yadav
15/02/2025
Prayagraj

Prayagraj accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे और महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलेरो कार की आमने-सामने से बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें सवार सभी श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताते हुए अधिकारियों को त्वरित राहत कार्य करने के निर्देश दिए।

बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु मौके पर ही मरे

यह भीषण हादसा Prayagraj-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 2 बजे हुआ। बोलेरो कार छत्तीसगढ़ से प्रयागराज आ रही थी, जबकि बस वाराणसी की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बोलेरो पूरी तरह पिचक गई और शवों को निकालने में Prayagraj पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

घायलों में बस में सवार 19 श्रद्धालु शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी महाकुंभ में स्नान कर वाराणसी जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

RELATED NEWS

Prayagraj

Prayagraj accident: दिवाली बनी काल, संगम नहाने गईं तीन बहने, दो की डूबकर मौत

November 2, 2024

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, त्वरित राहत के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने प्रशासन से घटना की जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा है।

स्थानीय प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज किया। एसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि बोलेरो की रफ्तार तेज थी, जिससे यह दुर्घटना हुई।

बस्ती में भी हुआ बड़ा हादसा, 4 की मौत

इसी दिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली और कार की टक्कर में चार लोगों की जान चली गई। हादसा पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर तिराहे पर हुआ। तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला।

इन दोनों सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

यहां पढ़ें: Aligarh News: मैं जिंदा हूं… आठ महीने से अफसरों को बता रहे भगवंत, पेंशन बहाली का कोई हल नहीं

Related Posts

Prayagraj

Prayagraj accident: दिवाली बनी काल, संगम नहाने गईं तीन बहने, दो की डूबकर मौत

November 2, 2024
Next Post
Maha kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: अमेरिका-रूस की आबादी से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी!

teachers election duty exemption

Allahabad High court का अहम फैसला क्या अब अध्यापकों को election duty से मिल जाएगी राहत

CVC

CVC investigation: CVC के आदेश से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किलें, दिल्ली के CM बंगले की जांच शुरू

POPULAR POST

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026

LATEST

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India