Site icon News1India

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कौन है ये साउथ इंडस्ट्री का सुपरस्टार जिसका भगवा रूप हुआ वायरल, संगम में आस्था की दिखे डुबकी लगाते

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में इस बार कई सेलिब्रिटीज देखने को मिल रहे है।पर साउथ के लोग भी महाकुंभ में नजर आ रहे है। हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की शिरकत ने महाकुंभ को और भी खास बना दिया है।उन्होंने अपनी मां के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर गंगा में डुबकी लगाई, और उनका ये साधु अवतार देख फैंस चौंक गए। विजय ने भगवा धोती, रुद्राक्ष की माला और बिना शर्ट के गंगा में डुबकी लगाई, और उनका यह रूप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया।

विजय देवरकोंडा की श्रद्धा

विजय देवरकोंडा ने अपनी मां माधवी के साथ गंगा में डुबकी लगाई, और दोनों पूरी श्रद्धा से सूर्यदेव और मां गंगा का आशीर्वाद ले रहे थे। हालांकि विजय ने खुद इस यात्रा की कोई तस्वीर शेयर नहीं की, लेकिन डीडी न्यूज द्वारा जो तस्वीरें शेयर की गईं, वो सोशल मीडिया पर छा गईं।

विजय का नया अवतार

जब विजय गंगा में डुबकी लगा रहे थे, तो एक पल के लिए उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन जैसे ही वह पानी से बाहर निकले और उनके चेहरे की झलक मिली, फैंस ने तुरंत पहचान लिया। उनकी आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस रूप को काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्मी सितारे भी महाकुंभ में

विजय देवरकोंडा के अलावा और भी कई फिल्मी सितारे महाकुंभ का हिस्सा बने। राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने संगम की यात्रा की तस्वीरें शेयर की थीं। राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहीका बजाज भी महाकुंभ में आई थीं और उन्होंने नागा साधुओं के साथ बिताए पल इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। साउथ एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने भी महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इसे अपनी जिंदगी का अनमोल अनुभव बताया।

Exit mobile version