Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पैदा हुए बच्चों को भक्तों ने दिए विशेष नाम, कहीं “भोलेनाथ” तो कहीं “गंगा जमुना” कह के पुकारा

महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में अब तक 12 बच्चों का जन्म हो चुका है। माता-पिता ने उनके नाम गंगा, जमुना, भोलेनाथ, बसंत, सरस्वती रखे हैं। गर्भवती महिलाएं इस आस्था के साथ आती हैं कि कुंभ में जन्म लेने वाला बच्चा सौभाग्यशाली होगा।

by Sadaf Farooqui
February 11, 2025
in महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बने सेंट्रल हॉस्पिटल में अब तक 12 बच्चों का जन्म हो चुका है। इन बच्चों के माता-पिता ने इनके नाम बड़े खास रखे हैं। कोई अपने बच्चे का नाम गंगा रख रहा है, तो कोई जमुना, भोलेनाथ या बजरंगी। हॉस्पिटल की मैट्रन रमा सिंह ने बताया कि कल रात फूलपुर तहसील के सराय चंडी से आई नेहा सिंह ने बेटे को जन्म दिया। बच्चे के पिता दीपक का कहना है कि वह अपने बेटे का नाम “कुंभ” रखना चाहते हैं। लेकिन अस्पताल के रिकॉर्ड में पहले ही एक बच्चे का नाम कुंभ दर्ज हो चुका था, इसलिए इस बच्चे का नाम “कुंभ-2” रख दिया गया।

दीपक हरियाणा में नौकरी करते हैं और उनकी मां सेक्टर-18 में कल्पवास कर रही हैं। इस वजह से वे अपनी पत्नी नेहा को भी साथ लेकर महाकुंभ आए थे। उन्होंने बताया, कल रात अचानक पत्नी को दर्द उठा, तो मैंने एंबुलेंस को फोन किया और उसे हॉस्पिटल ले गया। रात करीब दो बजे हमारा बेटा हुआ। भले ही अस्पताल वाले उसका नाम कुंभ-2 रख रहे हैं, लेकिन मैं उसे कुंभ ही कहूंगा, क्योंकि वह इस पवित्र मेले में जन्मा है।

RELATED NEWS

No Content Available

 

गर्भवती महिलाएं क्यों आती हैं महाकुंभ

रमा सिंह ने बताया कि बहुत सी गर्भवती महिलाएं प्रसव की तारीख नजदीक होने के बावजूद इस आस्था के साथ महाकुंभ आती हैं कि यहां जन्म लेने वाला बच्चा भाग्यशाली होगा।उन्होंने बताया कि एक महिला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आई थी। जब वह स्नान करने घाट पर पहुंची, तभी उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवारवालों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, और उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम “सरस्वती” रखा गया।

सोशल मीडिया पर लोगों की अलग अलग राय

महाकुंभ में बच्चों के जन्म की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कुछ लोगों ने इसे सौभाग्य की बात बताया, तो कुछ ने इसे चिंता का विषय माना।एक यूजर ने लिखा, लोग महाकुंभ में पुण्य कमाने आते हैं, लेकिन ये बच्चे तो खुद इसी धरती पर जन्मे हैं। इनसे ज्यादा भाग्यशाली और कौन होगा।वहीं, एक दूसरे यूजर ने चिंता जताई और लिखा, महाकुंभ में इतनी भीड़ है, ऐसे में गर्भवती महिलाओं का यहां आना और डिलीवरी कराना खतरनाक साबित हो सकता है।

 

Tags: 2025 Mahakumbhnew born in mahakumbh
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mahakumbh 2025

45 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, माघ पूर्णिमा से पहले श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने बढ़ाई टेंशन

Maha Kumbh 2025, Mukesh Ambani,

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मुकेश अंबानी को नहीं मिला VVIP ट्रीटमेंट, परिवार संग संगम में लगाई डुबकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist