बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

महाकुंभ में होगी योगी सरकार की कैबिनेट बैठक, मंत्रिमंडल के साथ सीएम संगम में लगाएंगे डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ में योगी सरकार की कैबिनेट बैठक होने वाली है, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों के साथ गंगा स्नान करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

by Gulshan
जनवरी 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025
Mahakumbh 2025
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

मार्च 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

मार्च 9, 2025
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार (22 जनवरी) को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। इस बैठक में प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री और उनके पूरे मंत्रिमंडल के सदस्य त्रिवेणी संगम की पवित्र जलधारा में स्नान करेंगे।

यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे। इससे पहले 2019 के कुंभ मेले में भी उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम में स्नान किया था, जब उनके साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य संत भी उपस्थित थे। इस बार भी मेला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है, ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्या होगा बैठक का समय ?

बैठक दोपहर 12 बजे अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में शुरू होगी। पहले यह बैठक मेला प्राधिकरण के सभागार में प्रस्तावित थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से बैठक का स्थान बदलकर अरैल के वीआईपी घाट पर किया गया है। इससे श्रद्धालुओं को असुविधा होने का खतरा नहीं रहेगा। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री योगी और सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे, जहां वे विधिपूर्वक पूजन करेंगे और फिर त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, और अन्य मंत्री भी संगम में डुबकी लगाएंगे।

54 मंत्रियों के साथ सभी मुख्य पहलुओं पर होगी चर्चा

योगी सरकार की महाकुंभ बैठक में यूपी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह बैठक 22 जनवरी को अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। संगम में स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि बैठक अरैल में की जाएगी।

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस रिहर्सल से दिल्ली में ट्रैफिक जाम, मेट्रो स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें रूट

बैठक के स्थान को लेकर किए गए फैसले में सभी पहलुओं का ध्यान रखा गया। पहले यह बैठक मेला प्राधिकरण के सभागार में आयोजित करने का प्रस्ताव था, लेकिन सुरक्षा कारणों और वीआईपी काफिलों के चलते वहां श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती थी, इसलिए बैठक का स्थान बदलकर अरैल कर दिया गया।

Tags: mahakumbh 2025
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
मार्च 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
मार्च 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
मार्च 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

by Kirtika Tyagi
मार्च 1, 2025

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ की वायरल सेंसेशन मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में जुटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में...

Next Post
Saif Ali Khan ने छोड़ा पुराना घर, डिस्चार्ज के बाद फॉर्च्यून हाइट्स में किया शिफ्ट

Saif Ali Khan ने छोड़ा पुराना घर, डिस्चार्ज के बाद फॉर्च्यून हाइट्स में किया शिफ्ट

upcoming movies

Upcoming movies: इस जनवरी साउथ, बॉलीवुड और हॉलीवुड की नई फिल्में, गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist