स्कॉटलैंड में दिखा Malaika Arora और Arjun Kapoor का रोमांटिक अंदाज  

नई दिल्ली: इश्क छुपता नहीं छुपाने से तेरा आशिक हूं मैं जमाने से, रोक न मुझको पास आने से तेरा आशिक हूं मैं ज़माने से। 25 फरवरी साल 2005 को रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म का ये गाना अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिश्ते पर एकदम सही बैठता है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/CrLiSJ5NAGc/?utm_source=ig_web_copy_link

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

मलाइका और अर्जुन कपूर ने जब से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है, तब से दोनों अक्सर ही अपने रिलेशनशिप को लेकर ख़बरों में बने रहते हैं। उम्र में मलाइका से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को कई बार उनके साथ रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ सुनना पड़ा है। इतना ही नहीं नेटिजन्स ने मलाइका अरोड़ा को अपने से छोटे लड़के को डेट करने के लिए कौगर तक कहा है।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

आपको बता दें, कौगर का मतलब होता है, जब कोई महिला अपने से उम्र में 5 साल से ज्यादा छोटे उम्र के लड़के को डेट करती है तो उसे कौगर कहा जाता है। नेटिजन्स की इन बातों पर मलाइका कई बार अपना रिएक्शन दे चुकी हैं।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों स्कॉटलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। अपने इस ट्रिप की कई तस्वीरें मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में ये कपल फुल विंटर ड्रेंस पहने नज़र आ रहा है। वेकेशन के इन पलों को उन्हें सेल्फी के थ्रू कैमरे में कैद करते हुए देखा जा सकता है।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

स्कॉटलैंड की इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए मलाइका ने लिखा है, All warm and cozy that’s how I feel around you. दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी देखी जा रही हैं।

Photo Credit @ malaikaaroraofficial Instagram

आपको बता दें, साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अरबाज खान से तलाक लिया था इसके बाद वे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गईं थीं। दोनों ने अपने रिलेशन को साल 2019 में ऑफिशियल भी किया था।

Exit mobile version