• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 26, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जिन्होंने Mamta Kulkarni को बनाया था महामंडलेश्वर, किन्नर अखाड़ा ने दोनों को कुर्सी से किया बेदखल

किन्नर अखाड़ा से अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किया गया निष्कासित, महामंडलेश्वर पद से भी किया गया बेदखल, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी की गई बाहर।

by Vinod
January 31, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। सदी का महापर्व महाकुंभ तीर्थराज प्रयागराज में चल रहा है। संगम के तट पर संत, भक्त, नेता, अभिनेता और बिजनेसमैन आकर त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं तो अखाड़ों में भी नए साधुओं की भर्ती की जा रही है। महाकुंभ में बॉलीवुड की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को विधि-विधान से किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गया था। जिसको लेकर अखाड़े के अंदर दो फाड़ हो गए थे। शुक्रवार की दोपहर किन्नर अखाडा की तरफ से एक पत्र जारी किया गया। जिसके जरिए बताया गया कि किन्नड़ अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया है। उनके साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दोनों को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। ये कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की है।

ममता कुलकर्णी को बनाया गया था महामंडलेश्वर

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को कुछ दिन पहले महाकुंभ में विधि-विधान से महामंडलेश्वर बनाया गया था। ममता कुलकर्णी ने अपना पिंडदान किया था और संन्यास अपना लिया था। इसके बाद भव्य पट्टाभिषेक कार्यक्रम में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। उनका नया नाम श्री यामाई ममता नंद गिरी रखा गया था। इसको लेकर ममता कुलकर्णी ने कहा था कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनकी 23 साल की तपस्या को समझा था। उनकी परीक्षा ली गई, जिसमें वो उत्तीर्ण हो गई थीं। उन्हें महामंडलेश्वर बनने का न्यौता मिला था। उन्होंने ये भी कहा था कि वो बॉलीवुड में वापस नहीं जाएंगी। अब वो सनातन धर्म का प्रचार करेंगी। ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर अखाड़े के अंदर ही विरोध शुरू हो गया था। कुछ लोग सवाल खड़ा कर रहे थे कि एक स्त्री को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया है।

Related posts

Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

September 26, 2025
UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

September 26, 2025

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी थी

जूना अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी थी। इसके बाद से अभिनेत्री महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में रह रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर नियुक्त किए जाने के बाद किन्नर अखाड़ा बड़ी आंतरिक उथल-पुथल का सामना कर रहा था। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रुप के संस्थापक ऋषि अजय पिछले दिनों बढ़े तनाव और दरार को दूर करने के लिए कदम उठा रहे थे। पूर्व अभिनेत्री को महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त करने के निर्णय के बारे में अलग-अलग राय से विवाद उत्पन्न हुआ थे।

किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन होगा

जिसके बाद किन्नर अखाड़ा ने ममता कुलकर्णी के साथ ही लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से हटा दिया। अजय दास ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अब नए सिरे से किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन होगा। साथ ही जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर का ऐलान होगा। दरअसल, ममता कुलकर्णी ने कहा था कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनकी 23 साल की तपस्या को समझा था। उनकी परीक्षा ली गई, जिसमें वो उत्तीर्ण हो गई थीं। उन्हें महामंडलेश्वर बनने का न्यौता मिला था। उन्होंने ये भी कहा था कि वो बॉलीवुड में वापस नहीं जाएंगी। अब वो सनातन धर्म का प्रचार करेंगी। जानकार बताते हैं कि लक्ष्मी नारायण ने ही ममता कुलकर्ण को महाकुंभ बुलाया और उन्हें महामंडलेश्वर की कुर्सी पर बैठाया। जिसका विरोध भी अखाड़े के अंदर हुआ था।

कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े की पहली महामंडलेश्वर हैं। 13 दिसंबर 1978 को महाराष्ट्र के ठाणे के ब्राह्मण परिवार में जन्मीं लक्ष्मी ने डांस की प्रफेशनल ट्रेनिंग ली है। उन्होंने भारतनाट्यम में पीजी किया है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और किन्नर समाज को समानता का अधिकार दिलाने के लिए काम करती हैं। उन्होंने ’मी हिजड़ा, मी लक्ष्मी’ नाम से एक किताब भी लिखी है, जो काफी चर्चा में रही थी। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस के 5वें सीजन में भी हिस्सा लिया था। वो टीवी शो सच का सामना, दस का दम और राज जैसे शो में दिखी।

किन्नर अखाड़े का गठन किया

13 अक्टूबर 2016 को ऋषि अजयदास ने किन्नर अखाड़े का गठन किया था। उनके अखाड़े को अखाड़ा परिषद ने मान्यता भी नहीं दी थी। 2 मई 2016 को अजयदास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को महामंडलेश्वर बनाया था। महामंडलेश्वर बनने के बाद आचार्य लक्ष्मी नारायण ने 5 शहरों से आए किन्नरों को भी पीठाधीश्वर बनाया। उन्होंने कहा था कि महामंडलेश्वर बनने के बाद भी मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी। कोई ढकोसला नहीं करूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमें किसी अखाड़े से मान्यता की जरूरत नहीं है। किन्नरों को प्रकृति ने मान्यता दी है।

Tags: Lakshmi Narayan TripathiMahamandaleshwarMamta KulkarniMamta Kulkarni removed from Mahamandaleshwar
Share196Tweet123Share49
Previous Post

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, गरीब, युवा, महिला और विकास पर जोर

Next Post

Republic Day drama: गणतंत्र दिवस पर स्कूल नाटक में बच्चों को असली फांसी पर लटकाया, वीडियो वायरल

Vinod

Vinod

Next Post
Republic Day

Republic Day drama: गणतंत्र दिवस पर स्कूल नाटक में बच्चों को असली फांसी पर लटकाया, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

September 26, 2025
UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

September 26, 2025
Gold Price Update

Gold Price Update : पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी गिरे सोने के भाव, जानें कहां पहुंचे 26 सितंबर के ताजा रेट ?

September 26, 2025
Lucknow

Lucknow में नोएडा डीसीपी के घर में चोरों ने ली VIP सर्विस: बाथरूम की टोटियां भी उड़ा ली!

September 26, 2025
Azamgarh

Azamgarh में हैवानियत! अपहरण के बाद 7 साल के मासूम की हत्या, बोरे में बंदकर घर के पास टांगा शव, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

September 26, 2025
Ballia

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

September 26, 2025
Kanpur

‘मुझे नहीं पता कि मेरे साथ कब रेप हुआ’, BJP नेता पर झूठे केस में बड़ा खुलासा

September 26, 2025
Uttar Pradesh Weather Forecast 2025

Weather update:UP में गर्मी का प्रचंड जारी,मौसम की विदाई से पहले बारिश के आसार,जानिए 1 अक्टूबर तक मौसम का हाल

September 26, 2025
President Murmu Vrindavan visit: राष्ट्रपति का मथुरा-वृंदावन दौरा, कितनी खास है महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन जिससे पहुंची बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्मस्थान

President Murmu Vrindavan visit: राष्ट्रपति का मथुरा-वृंदावन दौरा, कितनी खास है महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन जिससे पहुंची बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्मस्थान

September 25, 2025
Navratri 2025: अंबानी परिवार का पारंपरिक और शाही अंदाज़, नीता अंबानी ने मां अंबा की पूजा में बहुरंगी बनारसी लहंगे से लूटी महफिल

Navratri 2025: अंबानी परिवार का पारंपरिक और शाही अंदाज़, नीता अंबानी ने मां अंबा की पूजा में बहुरंगी बनारसी लहंगे से लूटी महफिल

September 25, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version