Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home एडिटर चॉइस

मेंगलुरु ऑटो ब्लास्ट के धमाके से उठा पर्दा , बड़ी साजिश को ऑटो चालक देना चाहता था अंजाम, जानिए क्या है पूरा मामला

Juhi Tomer by Juhi Tomer
November 21, 2022
in एडिटर चॉइस, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mangaluru Blast ISIS Connection: कर्नाटक के मंगलुरु शहर में ऑटो रिक्शा के अंदर हुए ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीक की पहचान की थी। अब सुरक्षा एजेंसियो की टेंशन और ज्यादा इसलिए बढ़ गई है क्योंकि मोहम्मद के तार इस्लामिक स्टेट और अल हिंद से जुड़े होने की बात सामने आई है। बता दें कि इस बलास्ट को कोयंबटूर जैसा बताया जा रहा है। कोयंबटूर ब्लास्ट के दौरान कार में सिलिंडर और ऑटो के कुकर का इस्तेमाल हुआ। कहा जा रहा है कि दोने के लिंक ISIS से जुड़े हुए है। इतना ही नहीं कोयंबटूर ब्लास्टमें आरोपियों के लिंक श्रीलंका में हुए ईस्टर ब्लास्ट के आरोपियों से भी सामने आए थे। अब मामले की जांच के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसी भी कर्नाटक में है। साथ ही ऑटो रिक्शा मे सवार यात्री के पास से बैटरी,तार और सर्किट वाला कुकर बरामद हुआ है। ऐसा लगता है कि इस पूरे सर्किट को कुकर के अंदर रखने के लिए फर्श की चटाई का इस्तेमाल किया गया था।

दरअसल, शनिवार यानि 19 नवंबर 2022 को मेंगलुरु में एक ऑटोरिक्शा में विल्फोट हुआ था, जिसमें कर्नाटक पुलिस ने रविवार यानी 20 नवंबर को मोहम्मद शरीक की पहचान मुख्य संदिग्ध के रूप में की थी। शरीक को इससे पहले भी गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा एक और अतंकी मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

RELATED POSTS

Jhansi

Jhansi madrasa raid: एनआईए का मदरसा शिक्षक के घर छापा, विदेशी फंडिंग की जांच जारी

December 12, 2024
Tarsem Sandhu

NIA को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड प्रो-खालिस्तानी को अबू धाबी से भारत लाया गया

August 9, 2024

शारिक के घर बम बनाने का सामान बरामद

शनिवार की शाम को मंगलुरू में हुए ऑटो ब्लास्ट के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि शिवामोग्गा से फरार होने के बाद शारिक एक चोरी के आधार कार्ड की मदद से मैसूर में एक घर किराए पर लेकर रह रहा था और वहीं पर उसने बम बनाने की प्रैक्टिस भी की थी। मैसूर के अलावा शिव्मोग्गा और मंगलुरु में भी उसने अपना ठिकाना बना रखा था। मंगलुरू बम ब्लास्ट की खबर सामने आने के बाद पुलिस एक बार मुस्तैद हो गई और मैसूर, शिवामोग्गा और मेगलुरु में तकरीबन 7 ठिकानों पर सर्च किया और शारिक के मैसूर के घर से बम बनाने का बहुत सारा सामान बरामद भी किया।

बता दें कि मंगलुरु ऑटो बम ब्लास्ट के तुरंत बाद जब जांच की गई तो पुलिस को इस बात का यकीन हो गया था कि जो व्यक्ति ऑटो में सवार था वह मुख्य आरोपी शाकिर ही है, क्योंकि इस हादसे में उसका चेहरा ब्लास्ट में झुलस गया है शारिक का चेहरा झुलसा हुआ था। इस वजह से पुलिस पक्के तौर पर इस बात को कह नहीं पा रही थी। यही वजह थी कि आज सुबह शारिक के घरवालों को मंगलुरु अस्पताल बुलाया गया और उन्होंने शारिक की पहचान कर ली। इसके बाद एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये पूरी जानकारी दी। वहीं पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शिवामोग्गा से फरार होने के बाद आरोपी शारिक मैसूर में एक किराए के मकान में रहने लगा था और यहीं से उसने मंगलुरु में एक बम ब्लास्ट करने की योजना बनाई, जिसके बाद सबसे पहले वह तमिलनाडु के कोयंबटूर गया। वहां से उसने एक सिम कार्ड खरीदा, जिसे वह इस कुकर बम के ट्रिगर के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता था। इसके अलावा शारिक केरल भी गया था।

शारिक बोल पाने की स्थिति में नहीं

पुलिस का कहना है कि शारिक की स्थिति अभी सही नहीं है वो कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। इसलिए, अभी तक उसका स्टेटमेंट रिकार्ड नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस अब यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह इस बम ब्लास्ट कहां करना चाहता था.कर्नाटक पुलिस के अलावा एनआईए की टीम भी मंगलुरु में मौजूद है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है

Tags: IBISISKarnataka auto blastKarnataka Auto Rickshaw blastKarnataka dgpMangaluru BlastMangaluru blast terrorist attackMohd ShariqNIA
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Jhansi

Jhansi madrasa raid: एनआईए का मदरसा शिक्षक के घर छापा, विदेशी फंडिंग की जांच जारी

by Mayank Yadav
December 12, 2024

NIA Jhansi madrasa raid: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और...

Tarsem Sandhu

NIA को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड प्रो-खालिस्तानी को अबू धाबी से भारत लाया गया

by Akhand Pratap Singh
August 9, 2024

New Delhi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोस्ट वांटेड प्रो-खालिस्तान समर्थक तरसेम संधू (Tarsem Sandhu) को अबू धाबी से गिरफ्तार...

Jhansi

NIA: एनआईए ने कार्रवाई, तमिलनाडु में पाकिस्तानी संगठन से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी

by Mayank Yadav
June 30, 2024

NIA: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को तमिलनाडु में छापेमारी की। एनआईए ने हिज्ब-उत-तहरीर मामले में कार्रवाई करते हुए 10...

nia-filed-chargesheet-against-7-more-accused-in-attari-narcotics-haul-case

Attari Narcotics Haul Case में NIA ने 7 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

by Rajni Thakur
June 8, 2024

Attari Narcotics Haul Case: अटारी में 100 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ की बरामदगी के सनसनीखेज मामले में राष्ट्रीय जांच...

Delhi CM, Arvind Kejriwal ED, NIA

Arvind Kejriwal : ED के बाद NIA ने केजरीवाल को घेरा, LG ने की मामले में जांच की सिफारिश

by Gulshan
May 6, 2024

Arvind Kejriwal : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पहले ही शराब घोटाला मामले में जेल में कैद किया हुआ...

Next Post

Meerut: मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने छोड़ा स्कूल, शिकायत करने पर दे रहे Acid Attack की धमकी

Pornography Case केस को लेकर राज कुंद्रा पर हो रहें है एक के बाद एक बड़े खुलासे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version