Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

30 साल बाद कांवड़ उठाएंगे मनोज तिवारी, जानिए किस शिव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

भाजपा सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर कांवड़ यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। करीब 30 साल बाद वह इस धार्मिक यात्रा में हिस्सा लेंगे। आइए जानते हैं कि उनकी यात्रा की शुरुआत कहां से होगी और वे जलाभिषेक के लिए किस स्थान तक पहुंचेंगे।

Gulshan by Gulshan
July 31, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Manoj Tiwari
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Manoj Tiwari : सावन का महीना शुरू होते ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में कांवड़ यात्रा का माहौल बना हुआ है। इस पवित्र यात्रा में हर साल करोड़ों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करते हैं। इस बार भाजपा सांसद और प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी ने भी कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेने की घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां साझा की हैं।

कहां से कहां तक करेंगे यात्रा?

मनोज तिवारी ने बताया कि वह इस बार बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक पैदल कांवड़ यात्रा करेंगे। यह यात्रा करीब 110 किलोमीटर लंबी होगी और वह नंगे पांव यह रास्ता तय करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 31 जुलाई को दोपहर 2 बजे शुरू होगी और 2 या 3 अगस्त तक जलाभिषेक कर पूरी की जाएगी। यात्रा समाप्त करने के बाद वे 3 अगस्त की शाम दिल्ली लौटेंगे।

RELATED POSTS

Manoj Tiwari

ऑपरेशन सिंदूर पर मनोज तिवारी का नया गाना रिलीज, बोले- ‘गायक धर्म निभाया, दिल से गाया

May 17, 2025
Delhi Chunav Parinam : BJP की बढ़त के बीच लीक हो गया CM का नाम, जानिए PM मोदी किसे देने जा रहे दिल्ली की कमान

Delhi Chunav Parinam : BJP की बढ़त के बीच लीक हो गया CM का नाम, जानिए PM मोदी किसे देने जा रहे दिल्ली की कमान

February 8, 2025

यह भी पढ़ें : CD टूटी, सबूत गायब, आरोपी फरार, फिर भी हुए बरी! मालेगांव ब्लास्ट…

मनोज तिवारी ने क्या कहा?

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा,
“जय भोले की… आज 31 जुलाई को मैं 30 वर्षों बाद फिर से कांवड़ उठाकर बाबा वैद्यनाथ धाम जा रहा हूं। सुल्तानगंज से जल लेकर नंगे पांव 110 किमी पैदल चलकर देवघर पहुंचूंगा और 2 या 3 अगस्त को बाबा पर जल अर्पित करूंगा। मेरी प्रार्थना है कि भोलेनाथ दिल्ली, बिहार, और हर उस व्यक्ति का कल्याण करें जो शिव में आस्था रखता है। बोल बम!”

बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा

बाबा वैद्यनाथ धाम, झारखंड के देवघर जिले में स्थित है और यह हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में गिना जाता है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और साथ ही 51 शक्तिपीठों में भी इसकी मान्यता है। शिव और शक्ति का संगम यह स्थान हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। सावन में यहां विशेष भीड़ उमड़ती है और श्रद्धालु लंबी यात्रा कर बाबा पर गंगाजल अर्पित करते हैं।

Tags: Manoj Tiwari
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Manoj Tiwari

ऑपरेशन सिंदूर पर मनोज तिवारी का नया गाना रिलीज, बोले- ‘गायक धर्म निभाया, दिल से गाया

by Gulshan
May 17, 2025

Manoj Tiwari : देश को अपनी सेना पर गर्व है, और इसी भाव को समर्पित करते हुए दिल्ली से बीजेपी...

Delhi Chunav Parinam : BJP की बढ़त के बीच लीक हो गया CM का नाम, जानिए PM मोदी किसे देने जा रहे दिल्ली की कमान

Delhi Chunav Parinam : BJP की बढ़त के बीच लीक हो गया CM का नाम, जानिए PM मोदी किसे देने जा रहे दिल्ली की कमान

by Vinod
February 8, 2025

Delhi Assembly Election Results 2025:  दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों की मतगणना का कार्य जारी है। 2025 के चुनाव में...

KEJRIWAL

दिल्ली सीएम Arvind Kejriwal को जमानत पर बीजेपी सांसद Manoj Tiwari ने जताया विरोध, पढ़ें ये रिपोर्ट

by Kirtika Tyagi
September 13, 2024

AAP : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद...

no-matter-how-many-goons-you-send-i-am-not-afraid-and-will-not-stop-kanhaiya-kumar-cornered-bjp-after-the-attack

‘कितने भी गुंडे भेज दो, मैं डरने और रुकने वाला नहीं’, हमले के बाद Kanhaiya Kumar ने बीजेपी को घेरा

by Rajni Thakur
May 18, 2024

Kanhaiya Kumar Reaction: अपने साथ हुई घटना के बाद कन्हैया कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। अपनस बयान में उन्होंने...

loksabha-election-2024-manoj-tiwari-daughter-rithi-tiwari-joins-bjp

“मैं हैरान हूं… Manoj Tiwari की बेटी Rithi Tiwari बीजेपी में हुईं शामिल

by Rajni Thakur
May 5, 2024

Rhiti Tiwari Joins BJP : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के बीच दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी...

Next Post
Benefits of sorrel

Health news:खट्टे पालक में छुपा है स्वाद और सेहत का खज़ाना जानिए इससे जुड़ी कुछ ख़ास बातें

Malegaon Blast Case: क्या है मालेगांव बम ब्लास्ट की कहानी, जानें किसने रची ‘भगवा आतंक’ की थ्योरी

Malegaon Blast Case: क्या है मालेगांव बम ब्लास्ट की कहानी, जानें किसने रची ‘भगवा आतंक’ की थ्योरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version