• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Meerut में BJP नेत्री सरोजिनी अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज पर CBI की छापेमारी, MBBS सीट घोटाले की जांच तेज

मेरठ में भाजपा नेत्री डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के एनसीआर मेडिकल कॉलेज और आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की। एमबीबीएस सीटों के आवंटन में गड़बड़ी की जांच के चलते यह कार्रवाई हुई, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

by Mayank Yadav
July 2, 2025
in Latest News, मेरठ
Meerut
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut MBBS seat scam: उत्तर प्रदेश के Meerut में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के एनसीआर मेडिकल कॉलेज और आवास पर मंगलवार को सीबीआई की छापेमारी हुई। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों के आवंटन में अनियमितताओं की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। सीबीआई टीम ने एक साथ कॉलेज और उनके आवास पर दस्तावेजों की गहन जांच की और परिवार के सदस्यों व स्टाफ से पूछताछ भी की। इससे पहले सोमवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम ने भी कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस छापेमारी से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है, क्योंकि डॉ. सरोजिनी अग्रवाल भाजपा में शामिल होने से पहले समाजवादी पार्टी की प्रमुख नेता रह चुकी हैं।

#मेरठ में BJP नेता और पूर्व MLC डॉ सरोजिनी अग्रवाल के NCR मेडिकल कॉलेज में CBI ने छापेमारी की है.
CBI ने मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने वाले MCI पैनल के 3 डॉक्टर्स को लाखों रुपए की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था.

इसके बाद देश के कई मेडिकल कॉलेजों और उनके मालिकानों पर CBI… pic.twitter.com/OwOvJCLFBm

— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) July 2, 2025

Related posts

Meerut

Meerut जेल में गुर्जर नेताओं से चंद्रशेखर की सीक्रेट मीटिंग… पथराव-गिरफ्तारी के बाद सियासत में मचा तूफान!

September 25, 2025
Meerut

Meerut में मामूली विवाद ने लिया सांप्रदायिक रंग, जलालपुर गांव में चली 12 राउंड गोलियां, कई लोग घायल

September 19, 2025

CBI की बड़ी कार्रवाई से मेरठ में हड़कंप

मंगलवार सुबह सीबीआई टीम मेरठ के खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज और बेगमबाग स्थित डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के निजी आवास पर पहुंची। टीम ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों के आवंटन में गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने कॉलेज और आवास पर घंटों दस्तावेज खंगाले और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। कॉलेज स्टाफ के अनुसार, सीबीआई ने उन्हें दूसरे कमरे में बैठा दिया और पूरी तलाशी के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी।

राजनीतिक सफर और संपत्ति का जाल

डॉ. सरोजिनी अग्रवाल Meerut की जानी-मानी राजनेत्री हैं। 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी। वे दो बार एमएलसी रहीं और मुलायम सिंह यादव व आजम खान की करीबी मानी जाती थीं। 2017 में भाजपा में शामिल होने के बाद 2018 में फिर एमएलसी बनीं। उनका परिवार शिक्षा क्षेत्र में भी सक्रिय है और Meerut व नोएडा में कई मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज, स्कूल और अन्य संपत्तियां संचालित करता है। एनसीआर मेडिकल कॉलेज पहले ‘मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज’ के नाम से चलता था, जिसे बाद में बदल दिया गया।

पहले भी विवादों में रहा है परिवार

यह पहला मौका नहीं है जब अग्रवाल परिवार विवादों में आया हो। 2016 में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि समाजवादी आवास योजना के तहत एक व्यक्ति से फ्लैट दिलाने के नाम पर लगभग 9.62 लाख रुपये वसूले गए, लेकिन कब्जा नहीं दिया गया। इस मामले में लिसाड़ी गेट थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। अब ताजा छापेमारी ने एक बार फिर इस परिवार को जांच के घेरे में ला दिया है।

सीबीआई टीम बिना जवाब दिए रवाना

छापेमारी के दौरान मीडिया ने परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। डॉ. सरोजिनी, उनकी बेटी डॉ. हिमानी और सहयोगी डॉ. राजेश ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। देर रात सीबीआई टीम बिना कोई जवाब दिए अपने साथ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले गई। फिलहाल यह मामला मेरठ में राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है और सभी की निगाहें सीबीआई की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Iqra Hasan बनीं Deepfake का शिकार: वायरल वीडियो बनाने वाले लड़कों ने मांगी माफी

Tags: Meerut
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Health News: Foot Corn से घर बैठे कैसे राहत पाएं अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Next Post

गिरावट के बाद सोने ने फिर मारी छलांग, 2 जुलाई 2025 का ताजा दाम…

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Meerut

Meerut जेल में गुर्जर नेताओं से चंद्रशेखर की सीक्रेट मीटिंग… पथराव-गिरफ्तारी के बाद सियासत में मचा तूफान!

by Mayank Yadav
September 25, 2025
0

Meerut news: मेरठ से बड़ी राजनीतिक खबर आ रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद...

Meerut

Meerut में मामूली विवाद ने लिया सांप्रदायिक रंग, जलालपुर गांव में चली 12 राउंड गोलियां, कई लोग घायल

by Mayank Yadav
September 19, 2025
0

Meerut firing: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर गांव गुरुवार की रात गोलियों की...

Meerut

Meerut में मछली विवाद या कुछ और? देर रात सरधना में बवाल, घायल, पुलिस भी निशाने पर

by Mayank Yadav
September 17, 2025
0

Meerut clash: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में मंगलवार देर रात मामूली विवाद...

Meerut

Meerut में आवास विकास परिषद का तोहफ़ा: 1200 सस्ते फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, शुरुआती कीमत सिर्फ 8 लाख

by Mayank Yadav
September 5, 2025
0

Meerut Affordable Flats: अगर आप अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश...

Next Post
Gold Rate Today

गिरावट के बाद सोने ने फिर मारी छलांग, 2 जुलाई 2025 का ताजा दाम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version