Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पत्नी को बदनाम कर ‘तलाक’ मांगने वाला गौरव निकला शिकारी, सच्चाई ने हिला दी रूह

मेरठ में गौरव शर्मा नाम के युवक ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए अश्लील वीडियो-फोटो वायरल किए। जब सच्चाई सामने आई, तो पता चला कि वह वर्षों से पत्नी को शोषण और हिंसा का शिकार बना रहा था।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
April 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
Meerut
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut News: मेरठ से एक दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया और मीडिया का ऐसा इस्तेमाल किया, जो इंसानियत पर सवाल खड़े करता है। गौरव शर्मा नामक शख्स ने पहले पत्नी के नाम पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल किए, फिर मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी के कई बॉयफ्रेंड हैं और वह घर में अय्याशी करती है। लेकिन जब असलियत सामने आई तो कहानी ने रौंगटे खड़े कर दिए। पत्नी की हालत, उसका दर्द और गौरव की साजिश एक घिनौने अपराध की गवाही दे रहे हैं। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन कानून और प्रशासन की खामोशी सब पर भारी पड़ रही है।

गौरव शर्मा, Meerut का एक आम सा दिखने वाला व्यक्ति, जिसने बीते दिन अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए मीडिया का सहारा लिया। उसने अपने मोबाइल से पत्नी के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल किए और दावा किया कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से संबंध हैं। उसने कहा कि वह अब उससे तलाक चाहता है क्योंकि उसकी जान को खतरा है।

RELATED POSTS

Ghazala Hashmi Lieutenant Governor

मेरठ के गांव कुलंजन की गजाला हाशमी अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला लेफ्टिनेंट गवर्नर बन रचा इतिहास, गांव में मना जश्न बंटी मिठाइयां

November 11, 2025
कौन है मेरठ का मोहम्मद नदीम, जिसकी श्रीनगर में हुई गिरफ्तारी, जानें वेस्ट यूपी से अब तक कितने पकड़े गए ISI के आतंकी

कौन है मेरठ का मोहम्मद नदीम, जिसकी श्रीनगर में हुई गिरफ्तारी, जानें वेस्ट यूपी से अब तक कितने पकड़े गए ISI के आतंकी

November 8, 2025

मगर जब पत्रकारों ने पत्नी तक पहुंच बनाई, तो सच सामने आकर झकझोर देने वाला निकला। महिला, जो इस समय एक गंभीर सर्जरी के बाद बेडरेस्ट पर है, अपने पिता के घर रह रही थी। उसने बताया कि उसका पति गौरव एक रईस बहन-जीजा के घर पला-बढ़ा है, जो मेरठ के एक नामी अस्पताल के मालिक हैं। गौरव खुद निकम्मा था और पैसे के लालच में उसने शराब और देह व्यापार का खेल शुरू किया।

GT vs DCL IPL 2025 : जोस बटलर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपटिल्स, गुजरात की जीत पर मुस्कराए ‘द प्रिंस’

महिला ने बताया कि गौरव अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करता और रात को जबरन पत्नी को उनके साथ सोने को मजबूर करता। वह खुद वीडियो बनाता और उसे बाद में पत्नी के खिलाफ इस्तेमाल करता। नवंबर 2024 में जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे करीब 8 दिन तक बंधक बनाकर पीटा गया। गंभीर चोटों के चलते उसे ब्रेस्ट सर्जरी तक करानी पड़ी, बायोप्सी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ ‘क्रिमिनल वाइफ’ ट्रेंड्स से गौरव को एक नया आइडिया मिला। उसने पत्नी की इमेज को पूरी तरह खत्म करने के लिए सोशल मीडिया हैकिंग और अश्लीलता का सहारा लिया। फोन हैक कर कंटेंट निकाला और उसे वायरल किया।

महिला ने Meerut थाने से लेकर सीएम तक शिकायतें की हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वह तलाक से पहले इंसाफ चाहती है – उस मानसिक, शारीरिक और साइबर अपराध का, जो गौरव शर्मा ने उसके साथ किया है।

Meerut पुलिस की चुप्पी इस पूरे मामले में चिंता का विषय बनी हुई है।

Tags: Meerut
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ghazala Hashmi Lieutenant Governor

मेरठ के गांव कुलंजन की गजाला हाशमी अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला लेफ्टिनेंट गवर्नर बन रचा इतिहास, गांव में मना जश्न बंटी मिठाइयां

by SYED BUSHRA
November 11, 2025

Meerut news:मेरठ के सरधना क्षेत्र का छोटा सा गांव कुलंजन इन दिनों गर्व और उत्साह से झूम रहा है। इसकी...

कौन है मेरठ का मोहम्मद नदीम, जिसकी श्रीनगर में हुई गिरफ्तारी, जानें वेस्ट यूपी से अब तक कितने पकड़े गए ISI के आतंकी

कौन है मेरठ का मोहम्मद नदीम, जिसकी श्रीनगर में हुई गिरफ्तारी, जानें वेस्ट यूपी से अब तक कितने पकड़े गए ISI के आतंकी

by Vinod
November 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के डल झील से सटे डलगेट क्षेत्र में नाका चेकिंग के पुलिस ने बाइक...

Meerut

दहेज के लिए बारात न लाने वाला सिपाही: दुल्हन ने मेरठ थाने में दर्ज कराया केस

by Mayank Yadav
November 3, 2025

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 20 लाख रुपये...

Meerut

बुलडोजर पर ‘राम’ का ब्रेक: सांसद अरुण गोविल ने उठाया शटर, कमिश्नर का ट्रांसफर! SC के आदेश पर एक्शन या ‘सियासी बलिदान’?

by Mayank Yadav
October 29, 2025

Meerut Central Market Bulldozer: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेरठ सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माणों पर चल रहे ध्वस्तीकरण...

Meerut

‘पिस्तौल दिखाकर धमकाता था’, हैवान बेटे की लाश लेने से बाप का इनकार, बोला- ‘आज दिल से खुश हूं’

by Mayank Yadav
October 14, 2025

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो बच्चियों के गुनहगार, हिस्ट्रीशीटर शहजाद...

Next Post
shiv parvati daughter ashok sundari story

Religious news : कैसे भगवान शिव का दामाद बन गया एक नाग, जानिए अशोक सुंदरी और नहुष की रहस्यमय कहानी

Etawah

7 साल का रिश्ता, फिर शादी… पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, वीडियो में बयां किया दर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version