Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, हादसे में कई महिलाएं घायल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे कई श्रद्धालु गिर पड़े। यह घटना पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के छठे दिन हुई।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 20, 2024
in Breaking, मेरठ
Meerut News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मचने की बड़ी खबर सामने आई है। इस हादसे में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि कथा पंडाल के प्रवेश द्वार पर भीड़ बढ़ने के कारण अफरा-तफरी मच गई जिससे कई महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़ीं। हादसे में घायल महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंडाल में कैसे उमड़ी भीड़

खबरों के मुताबिक हादसा (Meerut News) कथा पंडाल के प्रवेश द्वार पर हुआ जहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए भारी संख्या में महिलाएं जुटी थीं। पंडाल पूरी तरह से भीड़ से भरा हुआ था और प्रवेश द्वार पर भी काफी महिलाएं एकत्रित थीं। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे कुछ महिलाएं भीड़ में गिर गईं।

RELATED POSTS

Meerut News: अधिकारियों को अनोखा दंड देकर बोले संगीत सोम, ‘गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सोइए एसपी साहब’

Meerut News: अधिकारियों को अनोखा दंड देकर बोले संगीत सोम, ‘गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सोइए एसपी साहब’

August 18, 2025
Army Jawan Assaulted

Army Jawan Assaulted at Toll Plaza: मेरठ में टोल कर्मियों ने जवान को खंभे से बांधकर पीटा,वीडियो वायरल

August 18, 2025

स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल तैनात था जिसने भगदड़ पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान कुछ महिलाओं को चोटें आईं जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायल महिलाओं की संख्या का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े: हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भगदड़ में चार महिलाएं हुई घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भगदड़ में चार महिलाएं घायल हुई हैं। हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एंट्री गेट पर महिलाएं पंडाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान गेट पर धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे कई महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं।

एसएसपी ने मामले पर क्या कहा? 

मेरठ के एसएसपी ने मीडिया को बताया कि कथा में भीड़ ज्यादा हो जाने के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि, इस घटना में किसी की जान को खतरा नहीं हुआ है। घायल महिलाओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात हैं। फिलहाल, स्थिति पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है।

Tags: Meerut NewsPradeep Mishra
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Meerut News: अधिकारियों को अनोखा दंड देकर बोले संगीत सोम, ‘गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सोइए एसपी साहब’

Meerut News: अधिकारियों को अनोखा दंड देकर बोले संगीत सोम, ‘गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सोइए एसपी साहब’

by Vinod
August 18, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक जवान के पीटे जानें का मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार...

Army Jawan Assaulted

Army Jawan Assaulted at Toll Plaza: मेरठ में टोल कर्मियों ने जवान को खंभे से बांधकर पीटा,वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
August 18, 2025
0

Meerut news:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से टोल कर्मियों की गुंडई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया...

Meerut News

मालिक के बेटे को बचाने के लिए सांप से भिड़ी डॉगी, सांप के काटने से गई जान

by Akhand Pratap Singh
June 6, 2025
0

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पालतू डॉगी मिनी ने अपने मालिक के बेटे की जान बचाने के...

मेरठ

भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई की लटकी तलवार, जीएसटी का चोर निकला चहेता ठेकेदार

by Akhand Pratap Singh
May 23, 2025
0

(मोहसिन खान) मेरठ। इस बात में तो कोई दो राय नहीं है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कोई...

Meerut News

मेरठ में सफाई के दौरान टॉयलेट में मिला मानव भ्रूण का शव, सभी हैरान, आरोपी की तलाश में खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

by Gulshan
April 28, 2025
0

Meerut News : मेरठ के जिला अस्पताल के महिला वार्ड में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल...

Next Post
Deoria News : गेंदे की खेती ने बदल दी किस्मत, लीक छोड़कर आगे बढ़े किसान, हो रही है लाखों में कमाई

Deoria News : गेंदे की खेती ने बदल दी किस्मत, लीक छोड़कर आगे बढ़े किसान, हो रही है लाखों में कमाई

सड़े हुए सिस्टम का शिकार बने पिता-पुत्र, जिस बेटी की हत्या के आरोप में काटी जेल, वह निकली जिन्दा

सड़े हुए सिस्टम का शिकार बने पिता-पुत्र, जिस बेटी की हत्या के आरोप में काटी जेल, वह निकली जिन्दा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version