Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

सावधान! Meerut में 40 हजार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस का सख्त ऐलान

मेरठ में यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने 40 हजार चालकों की सूची बनाई है, जिनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। बार-बार चालान झेलने के बाद भी नियम तोड़ने वालों को अब नहीं मिलेगी ढील।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 1, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Meerut
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut Driving License Cancelled: यूपी के मेरठ शहर में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। लगातार यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर अब सीधी कार्रवाई होगी। हेलमेट न पहनने, ट्रिपल राइडिंग, रॉग साइड चलने और तेज रफ्तार जैसे नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस और आरटीओ ने सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे करीब 40 हजार वाहन चालकों की सूची तैयार की गई है, जिनके खिलाफ पांच से ज्यादा बार चालान किया जा चुका है। अब इनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पुलिस का कहना है कि जब तक लोग यातायात नियमों को आदत में शामिल नहीं करेंगे, तब तक सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हर महीने बढ़ रहे चालान

Meerut में हर महीने यातायात नियम तोड़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। केवल दो माह में ही पुलिस और आईसीसीसी कंट्रोल सेंटर ने लगभग चार हजार चालान काटे हैं। इनमें बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, रॉग साइड और बिना लाइसेंस वाहन चलाने जैसे मामलों की भरमार रही। खासतौर पर हेलमेट न लगाने वाले दोपहिया चालक पुलिस के निशाने पर हैं।

RELATED POSTS

Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Meerut

Meerut जेल में गुर्जर नेताओं से चंद्रशेखर की सीक्रेट मीटिंग… पथराव-गिरफ्तारी के बाद सियासत में मचा तूफान!

September 25, 2025

40 हजार चालकों की सूची तैयार

Meerut ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे चालकों की सूची बनाई है, जिनके खिलाफ पांच से ज्यादा बार चालान किए गए हैं। यह सूची आरटीओ कार्यालय को भेजी गई है, जहां से इनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पुलिस का कहना है कि बार-बार चालान होने के बावजूद ऐसे लोग सुधार नहीं कर रहे, इसलिए अब कठोर कदम जरूरी हो गया है।

ट्रैफिक पुलिस का रुख

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग जैसी गंभीर गलतियों पर चालान काटे गए हैं। ऐसे चालकों की सूची आरटीओ को भेज दी गई है ताकि उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकें।

आरटीओ की चेतावनी

एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कर्दम ने कहा कि करीब 40 हजार वाहन चालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। उनसे लाइसेंस का विवरण मांगा जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वालों को मिली अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव ने किया बड़ा ऐलान

Tags: Meerut
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

by Mayank Yadav
September 30, 2025
0

Meerut Pregnant woman gang raped: उत्तर प्रदेश के मेरठ के किठौर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें...

Meerut

Meerut जेल में गुर्जर नेताओं से चंद्रशेखर की सीक्रेट मीटिंग… पथराव-गिरफ्तारी के बाद सियासत में मचा तूफान!

by Mayank Yadav
September 25, 2025
0

Meerut news: मेरठ से बड़ी राजनीतिक खबर आ रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद...

Meerut

Meerut में मामूली विवाद ने लिया सांप्रदायिक रंग, जलालपुर गांव में चली 12 राउंड गोलियां, कई लोग घायल

by Mayank Yadav
September 19, 2025
0

Meerut firing: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर गांव गुरुवार की रात गोलियों की...

Meerut

Meerut में मछली विवाद या कुछ और? देर रात सरधना में बवाल, घायल, पुलिस भी निशाने पर

by Mayank Yadav
September 17, 2025
0

Meerut clash: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में मंगलवार देर रात मामूली विवाद...

Meerut

Meerut में आवास विकास परिषद का तोहफ़ा: 1200 सस्ते फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, शुरुआती कीमत सिर्फ 8 लाख

by Mayank Yadav
September 5, 2025
0

Meerut Affordable Flats: अगर आप अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश...

Next Post
Baba Swami Chetanyananda

दुबई के शेखों तक लड़कियों की सप्लाई करता था बाबा, चैट्स ने खोली काली करतूतें

Umar Ansari

गाजीपुर : मुख्तार अंसारी का बेटा Umar Ansari 39 दिन बाद जेल से रिहा, पुलिस ने कहा- गतिविधियों पर रहेगी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version