Meerut News: कुटटू से बनी पकोड़े खाना पड़ा भारी, 50 से अधिक लोगों की बिगड़ी हालत

Meerut : नवरात्र में कुट्टू से बनी पकौड़ी खाने से मेरठ में 50 से भी ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई है जिनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है बीमार होने वालों में बच्चे महिलाएं भी शामिल हैं।

Meerut

Meerut : मेरठ में नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकोड़े और पूड़ी खाने के बाद 50 से ज्यादा लोगों की हालत खराब हो गई है। इनमें पुरुषों के अलावा  बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शाम को भोजन किया था, जिसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी।

नवरात्र के पहले दिन इस घटना के बाद महिलाएं पेट दर्द और उल्टियों के चलते कराहने लगी थी, जिसके चलते उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में उपचार में देरी पर लोगों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। इसके बाद महिलाओं और बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया था।

यह भी पढ़े : Devara Box Office Day 7 : इस हफ्ते देवरा के कलेक्शन ने आसमान छुआ, जानें कितने की कमाई

अचानक बिगड़ी तबीयत

लोगों ने बताया कि अचानक पकौड़ी खाने से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। मलियाना निवासी ईश्वर सिंह और उनके परिवार, जैसे नितिन और रचना, को Meerut अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईश्वर सिंह के बेटे राहुल ने बताया कि उनका कुट्टू का आटा मोहकमपुर से लाया गया था। रचना ने भी स्थानीय दुकान से आटा खरीदा था। डॉक्टरों का कहना है कि पुराना कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है।

Exit mobile version