Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘बेटी का ब्वायफ्रेंड, मां का आशिक’ – सबने मिलकर ली एक जान!

मेरठ में रिश्तों का कत्ल करते हुए मां-बेटी ने मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची। बेटी के ब्वायफ्रेंड और मां के प्रेमी ने मिलकर किसान सुभाष को गोली मारी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 7, 2025
in Latest News, क्राइम, मेरठ
Meerut
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut murder case: मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां पत्नी ने अपनी ही बेटी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची। मामला तब खुला जब पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली और पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया। मां कविता और बेटी सोनम अपने-अपने प्रेम संबंधों में पति सुभाष को बाधा मान रही थीं। कविता ने बेटी को लालच दिया कि अगर वह अपने ब्वायफ्रेंड से पिता की हत्या करवाएगी तो उसकी शादी उसी से करा दी जाएगी। इसके बाद बेटी के प्रेमी विपिन और कविता के प्रेमी गुलजार ने मिलकर सुभाष को खेत से लौटते वक्त गोली मार दी। Meerut पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मां-बेटी के प्रेम संबंधों से उपजा हत्याकांड

Meerut के जानी थाना क्षेत्र में रहने वाले किसान सुभाष की 23 जून को गोली लगने से मौत हो गई थी। शुरुआत में यह मर्डर मिस्ट्री पुलिस के लिए पहेली बनी रही। सुभाष के बेटे आयुष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सुभाष की पत्नी कविता का प्रेमी गुलजार था और उसकी बेटी सोनम का ब्वायफ्रेंड विपिन। सुभाष को जब परिवार में इन अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो घर में लगातार झगड़े शुरू हो गए। सुभाष अपने परिवार पर नजर रखने लगा था, जो मां-बेटी को रास नहीं आया।

RELATED POSTS

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026
Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

January 5, 2026

शादी का लालच देकर रची हत्या की साजिश

Meerut पुलिस जांच में सामने आया कि कविता ने अपनी बेटी सोनम को पिता की हत्या के लिए तैयार किया। उसने वादा किया कि अगर सोनम अपने ब्वायफ्रेंड से सुभाष का मर्डर करवाएगी तो वह उसकी शादी उससे करा देगी। योजना के तहत विपिन ने अपने दोस्त अजगर को हथियार उपलब्ध कराए और खुद मोटरसाइकिल से उसे लेकर घटनास्थल तक गया। खेत से लौटते समय अजगर ने सुभाष को पीछे से गोली मार दी। हत्या के बाद विपिन ने सोनम और कविता को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस कर मामले का पर्दाफाश किया।

सोशल मीडिया से साजिश, पांच गिरफ्तार

Meerut पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए सर्विलांस और स्वॉट टीम लगाई थी। कॉल डिटेल खंगालने पर मां-बेटी के अलग-अलग नंबरों से लगातार संपर्क का पता चला। पुलिस ने जब गुलजार, विपिन, अजगर को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे साजिश का खुलासा हुआ। हत्या में शामिल सभी आरोपी सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों से एक-दूसरे से संपर्क करते थे ताकि पुलिस को धोखा दे सकें। पुलिस ने सुभाष की पत्नी कविता, बेटी सोनम, गुलजार, विपिन और अजगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक के बेटे अपने पिता के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Chandrashekhar ने दी खुली चुनौती: कहा- मेरी सांसदी चली जाए, पर स्वाभिमान से समझौता नहीं करूंगा

Tags: Meerut
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
January 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम कांड' के नाम से जाना जाता है, एक...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
December 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Meerut

दबंग दारोगा की ‘गंदी डिमांड’: मना करने पर जलाई पार्लर मालकिन की स्कूटी!

by Mayank Yadav
December 2, 2025

Meerut crime news: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निलंबित दारोगा (सब-इंस्पेक्टर)...

Next Post
Aamir Khan

आमिर खान ने इस भारतीय खिलाड़ी की बेटी का रखा नाम, गोद में लेकर प्यार करते सामने आई फोटो

DM Divya Mittal

देवरिया: भरी बैठक में DM Divya Mittal ने सांसद-विधायकों को लगाई फटकार, कहा- ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए दबाव न बनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist