Friday, March 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मेरठ

Meerut News: जेल से बाहर आया गैंगस्टर पुलिस की बढ़ी टेंशन, यूपी वेस्ट में गैंगवार का खतरा फिर मंडराया

मेरठ का कुख्यात अपराधी उधम सिंह जमानत पर जेल से रिहा हो गया है। उसकी रिहाई के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और वेस्ट यूपी में पुराने गैंगवार के फिर से भड़कने की आशंका जताई जा रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 26, 2026
in मेरठ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Udham Singh Released: यूपी का चिन्हित अपराधी और कुख्यात गैंगस्टर उधम सिंह करीब 4 साल, 8 महीने और 5 दिन बाद जेल से जमानत पर बाहर आ गया है। वह उन्नाव जेल में बंद था और अब उसकी रिहाई के बाद पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

उधम सिंह के बाहर आते ही मेरठ पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। खासकर सरधना इलाके के करनावल, भदौड़ा और आसपास के गांवों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह जेल से निकलने के बाद किन लोगों के संपर्क में है।

RELATED NEWS

meerut kapsad murder case latest news

Meerut Murder Case update: दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण मामले में नए खुलासे, SSP ने बताई पूरी कहानी

January 13, 2026
Murder in Meerut

Murder in Meerut : साथियों के साथ शराब पी रहा था शख्स, थोड़ी सी कहासुनी में ईंट से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

February 2, 2024

गैंगवार का खतरा बढ़ा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उधम सिंह और योगेश भदौड़ा के बीच पुरानी दुश्मनी रही है। दोनों गैंग पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब जब दोनों ही बाहर हैं, तो किसी भी समय गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। इसी वजह से पुलिस ने पहले से ही सतर्कता बढ़ा दी है।

घर नहीं लौटा उधम सिंह

जेल से छूटने के बाद उधम सिंह अपने मेरठ स्थित करनावल गांव नहीं पहुंचा है। उसकी पत्नी पुष्पा का कहना है कि वह फिलहाल घर नहीं आएंगे, क्योंकि यहां कोई झूठी शिकायत कर उन्हें फिर फंसा सकता है। ऐसे में वह बाहर ही कहीं रहने की योजना बना रहे हैं।

उत्तराखंड या पंजाब में ठिकाना

सूत्रों की मानें तो उधम सिंह अपना नया ठिकाना उत्तराखंड या पंजाब में बना सकता है। वहीं, उसका प्रतिद्वंदी योगेश भदौड़ा भी पहले से उत्तराखंड में रह रहा है। इससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई है।

रंगदारी मामले में हुई थी गिरफ्तारी

साल 2021 में उधम सिंह ने करनावल स्थित एक बैंक शाखा में जाकर मैनेजर और स्टाफ को धमकाया था और रंगदारी मांगी थी। इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

लंबा आपराधिक इतिहास

उधम सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ करीब 46 मुकदमे दर्ज हैं। उसका गैंग भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है, जिसमें 20 से ज्यादा सक्रिय सदस्य बताए जाते हैं। पुलिस पहले भी उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है।
करीबियों पर भी नजर

पुलिस अब सिर्फ उधम सिंह ही नहीं, बल्कि उसके करीबियों और गैंग से जुड़े लोगों पर भी नजर रख रही है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Tags: meerut crime NewsUdham Singh Gangster
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

meerut kapsad murder case latest news

Meerut Murder Case update: दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण मामले में नए खुलासे, SSP ने बताई पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
January 13, 2026

Meerut Kapsad Murder Case:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का कपसाड़ कांड इन दिनों पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना...

Murder in Meerut

Murder in Meerut : साथियों के साथ शराब पी रहा था शख्स, थोड़ी सी कहासुनी में ईंट से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

by Poonam Chaudhary
February 2, 2024

Murder in Meerut : मेरठ में टीपीनगर के बेरीपुरा (Murder in Meerut ) से हैरान कर देने वाला मामला सामने...

Meerut Crime News

Meerut Crime News : मेरठ में ”लॉरेंस विश्नोई गैंग” के शूटर ‘सनी काकरान’ की मां को किया गिरफ्तार, काफी समय से चल रही थी फरार

by Poonam Chaudhary
December 29, 2023

Meerut Crime News : मेरठ से बड़ी खबर ( Meerut Crime News ) सामने आई है. जहां बृहस्पतिवार देर रात...

Meerut STORY- PHOTO

Meerut: पहले पुलिस ने युवक के बाइक में रखा तमंचा, फिर अवैध हथियार के आरोप में किया गिरफ्तार, बस एक चूक से हो गया भंडाफोड़

by Saurabh Chaturvedi
September 28, 2023

मेरठ। यूपी के मेरठ से पुलिस की एक ऐसी करतूत निकलकर सामने आई है. जिसपर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल...

Meerut News: बसपा पूर्व-सांसद के बेटे ने किया रेप, प्रशासन नहीं हुआ अलर्ट, युवती को अब दे रहा जान से मारने की धमकी

Meerut News: बसपा पूर्व-सांसद के बेटे ने किया रेप, प्रशासन नहीं हुआ अलर्ट, युवती को अब दे रहा जान से मारने की धमकी

by Juhi Tomer
September 3, 2024

मेरठ में बसपा से पूर्व सांसद और मेयर रहे मीट कारोबारी शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर दुष्कर्म का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist