मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Meerut Murder Case update: दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण मामले में नए खुलासे, SSP ने बताई पूरी कहानी

मेरठ कपसाड़ कांड में आरोपी पारस जेल भेजा गया है। वकीलों ने रिश्ते को आपसी बताया, जबकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर जांच कर रही है। एसएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

by SYED BUSHRA
जनवरी 13, 2026
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
meerut kapsad murder case latest news
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut Kapsad Murder Case:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का कपसाड़ कांड इन दिनों पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में एक दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी के कथित अपहरण ने सभी को हैरान कर दिया है। लोग लगातार यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस घटना के पीछे की सच्चाई क्या है, महिला की मौत कैसे हुई और युवती के साथ वास्तव में क्या हुआ।

आरोपी और युवती कोर्ट में पेश

पुलिस ने 11 जनवरी को आरोपी पारस सोम और युवती को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद पारस सोम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके बाद से ही इस मामले में लगातार नए बयान सामने आ रहे हैं। अब आरोपी के वकीलों और मेरठ के एसएसपी के बयान चर्चा में हैं।

RELATED NEWS

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

सितम्बर 8, 2026
Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

सितम्बर 7, 2026

वकीलों ने रिश्ते को बताया पुराना

आरोपी पारस सोम के वकील बलराम सोम और विक्रांत गोस्वामी ने कोर्ट से बाहर मीडिया से बात की। वकीलों का कहना है कि पारस और युवती पिछले ढाई से तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच आपसी सहमति से रिश्ता था। आरोपी का दावा है कि उसने लड़की का अपहरण नहीं किया, बल्कि दोनों अपनी मर्जी से साथ गए थे।

मां की मौत पर आरोपी का दावा

वकीलों के मुताबिक, पारस ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि वह पिछले दो दिनों से ठीक से सो भी नहीं पाया और मानसिक दबाव में है। महिला की मौत को लेकर पारस ने दावा किया कि छीना-झपटी के दौरान गलती से धारदार हथियार, जिसे बनकटी बताया जा रहा है, महिला को लग गया। उसी चोट की वजह से उनकी जान चली गई।

युवती का बयान भी आया सामने

पारस के दूसरे वकील विक्रांत गोस्वामी ने बताया कि युवती को दूसरे कोर्ट में पेश किया गया था। वकील का दावा है कि युवती ने कोर्ट में कहा कि वह भी पिछले दो-तीन साल से पारस के साथ रिश्ते में थी। उसने यह भी बताया कि पारस ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया। युवती ने मां की मौत को भी छीना-झपटी के दौरान लगी चोट बताया है।

पुलिस की कार्रवाई और एसएसपी का बयान

मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 8 जनवरी को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। 60 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और युवती को सुरक्षित बरामद किया गया। इसके लिए पुलिस की 10 से ज्यादा टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने चार राज्यों के सात जिलों में दबिश दी।

मेडिकल रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई

एसएसपी ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों द्वारा लगाए गए रेप के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट में दर्ज बयानों के आधार पर ही आगे की धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस सभी सबूत वैज्ञानिक तरीके से जुटा रही है ताकि सच्चाई साफ हो सके।

Tags: meerut crime NewsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Kanpur house fire:कानपुर के स्वरूप नगर इलाके में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। घटना...

Gejha village neighbor murder

Birthday Party: तेज गाना बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई, अस्पताल में मौत, अरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Noida News: गेझा गांव में शनिवार शाम जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद...

Next Post
New Labour Code Bill India Update

New Labour Code Bill: प्रदेश में लागू करने की तैयारी, कर्मचारियों और उद्योगों के लिए होंगे कौन कौन से बदलाव

NHAI Guinness World Record Highway

Guinness World Record: कौन से आर्थिक गलियारे के निर्माण में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, NHAI ने रचा नया कीर्तिमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In