Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

इस गांव में मुसलमान अपने नाम के आगे क्यों जोड़ रहे शुक्ला और तिवारी, शादी के कार्ड पर लिखवाया नौशाद अहमद दुबे

सात पीढ़ी पहले पुरखों ने अपनाया था इस्लाम अब मुस्लिम परिवार अपने नाम के आगे जोड़ रहे गोत्र, इस कदम की हो रही चर्चा।

Digital Desk by Digital Desk
December 9, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के केराकत का छोटा सा गांव डेहरी इनदिनों सूर्खियों में हैं। यहां मुस्लिम सामज के लोग अपने पूर्वजों के गोत्र को अपने नाम के साथ जोड़ रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोग अपने नामों के आगे शुक्ला, मिश्रा और तिवारी लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वज पहले हिन्दू हिंदू ब्राह्मण थे। सात पीढ़ियों पहले उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। ऐेसे में हमसब ने फिर से एक तरह से घर वापसी की है।

क्या है पूरा मामला

जौनपुर से करीब 30 किमी की दूरी पर केराकत तहसील है। इसी तहसील में डेहरी गांव आता है। यहां पर अधिकांश आबादी मुस्लिम समाज की है। ग्रामीणों ने बताया कि, सात पीढ़ी पहले हमारे पूर्वजों ने इस्लाम धर्म को अपना लिया था। हमसभी पहले हिन्दू ब्राह्मण थे। ऐसे में अब हमने अपने पूर्वजों के गोत्र को अपने नाम के आगे जोड़ रहे हैं। अब रमजानी मिया , रमजादी दुबे, शौकत अली, शौकत शुक्ला नाम रख आन-बान और शान के साथ गांव में रहते हैं।

RELATED POSTS

‘छी’ बेईमान के साथ बहुत गंदी निकली निकिता, ‘वो’ के चलते पति अतुल सुभाष से की ‘बेवफाई’

‘छी’ बेईमान के साथ बहुत गंदी निकली निकिता, ‘वो’ के चलते पति अतुल सुभाष से की ‘बेवफाई’

December 13, 2024
Jaunpur News

अटाला मस्जिद पर आज नहीं हुई सुनवाई, जानें अब किस दिन जौनपुर में होगी बैठक ?

December 10, 2024

हमारे पूर्वज हिन्दू

डेहरी गांव निवासी नौशाद अहमद के घर पर शादी है। ऐसे में उन्होंने शादी के कार्ड पर नौशाद अहमद दुबे लिखकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचा है। नौशाद का कहना है कि उनके पूर्वज पूर्व में हिंदू थे इसलिए अब वह अपने नाम के साथ अपने गोत्र का नाम भी लिख रहे हैं। नौशाद अहमद दुबे ने बताया कि, सात पीढ़ी पहले हमारे पूर्वजों में से एक लाल बहादुर दुबे से हमारे लोग हिंदू से मुसलमान में कनवर्ट हुए थे। वो अपना नाम लाल मोहम्मद लिखने लगे थे और ज्यादातर लोग आजमगढ़ के रानी की सराय से आए थे।

और सैय्यद ये हमारा टाइटिल नहीं

नौशाद ने बताया कि आजमगढ़ के मार्टिनगंज तहसील के एक गांव बीसवां है, जहां सुभाष मिश्रा के करीब 14 पीढ़ी पहले मिश्रा से शेख हुए थे। वहां के दोनों परिवार मिश्रा और शेख को लोग जानते हैं कि पूर्व में वो मिश्रा यानी हिन्दू थे इसलिए दोनों परिवार आज भी सौहार्द के माहौल में रह रहे हैं। गांव के दूसरे निवासी इसरार अहमद दुबे का कहना है कि हम सभी से अपील करेंगे कि हम अपनी जड़ों से जुड़े शेख,पठान, सैय्यद ये हमारा टाइटिल नहीं है। विदेशों से आए शासकों ने ये टाइटिल दिया है।

इस वजह से उठाया ये कदम

इसरार अहमद दुबे कहते हैं, इसलिए अपने टाइटिल को खोज कर अपने जड़ों से जुड़े जिससे हमारा देश मजबूत हो और हम आपस में सौहार्द पूर्वक रह सकें। गांव के अन्य मुसलमानों का भी यही कहना है कि उनके पूर्वज ब्राह्मण थे और उन्होंने अपनी विरासत और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए हमने ये कदम उठाया। हमारे पूर्वजों ने जो गलती डर के कारण की, उसे हम सुधार रहे हैं। इस कदम से भारत में भाईचारा बढ़ेगा। हमारी संस्कृति और धरोहर को पंख लगेंगे।

Tags: DEHRI VILLAGE OF JAUNPURjaunpur NewsMUSLIM WRITING NAME WITH DUBEYMUSLIMS WRITING HINDU TITLES
Share196Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

‘छी’ बेईमान के साथ बहुत गंदी निकली निकिता, ‘वो’ के चलते पति अतुल सुभाष से की ‘बेवफाई’

‘छी’ बेईमान के साथ बहुत गंदी निकली निकिता, ‘वो’ के चलते पति अतुल सुभाष से की ‘बेवफाई’

by Vinod
December 13, 2024
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं, दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता पति और पत्नी का होता है। ये रिश्ता विश्वास रूपी...

Jaunpur News

अटाला मस्जिद पर आज नहीं हुई सुनवाई, जानें अब किस दिन जौनपुर में होगी बैठक ?

by Gulshan
December 10, 2024
0

Jaunpur News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित अटाला मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई...

वाह रे UP पुलिस! थाने में शख्स की मौत, 3 घंटे बाद मृतक पर ही किया केस

वाह रे UP पुलिस! थाने में शख्स की मौत, 3 घंटे बाद मृतक पर ही किया केस

by Kirtika Tyagi
October 22, 2024
0

Jaunpur : उत्तर प्रदेश में जौनपुर पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है. अब एक बार फिर...

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh: जौनपुर से बरेली जेल शिफ्ट किए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह, जानिए क्यों माफिया डॉन क्यों गए जेल?

by Mayank Yadav
April 27, 2024
0

Dhananjay Singh: वर्तमान सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर जिला जेल से बरेली जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। छह...

UP Nikay Chunav: सीएम योगी जौनपुर में बीजेपी प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र, ड्रोन कैमरे से की जाएगी कार्यक्रम की निगरानी

by Anu Kadyan
April 30, 2023
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल टीडी कॉलेज के बीआरपी मैदान में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों को मंच से...

Next Post
Noida International Airport

Noida International Airport : जेवर एयरपोर्ट पर हुई इंडिगो फ्लाइट की पहली लैंडिंग, 15 दिसंबर तक चलेगा ट्रायल

Christmas Vacation:क्रिसमस की छुट्टी को बनाना है यादगार, तो भारत की ये जगहें हैं सबसे खूबसूरत।

Christmas Vacation:क्रिसमस की छुट्टी को बनाना है यादगार, तो भारत की ये जगहें हैं सबसे खूबसूरत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version