Saturday, December 27, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली स्पेशल सेल ने नेपाल में की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, ‘D कंपनी’ और ISI के सलीम पिस्टल का गेम किया ओवर

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में नेपाल में भारत के सबसे बड़े आर्म्स सप्लायर शेख सलीम उर्फ सलीम पिस्टल को दबोच लिया है।

Vinod by Vinod
August 9, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्राइम, राष्ट्रीय
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली स्पेशल सेल के स्पेशल कमांडो ने एक सनसनीखेज ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देकर तहलका मचा दिया। भारतीय सूरवीरों ने नेपाल के अंदर घुसकर बारूद-बम के सप्लार्स पर अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसएस और डी कंपनी की कमर तोड़कर रख दी। स्पेशल सेल के जवानों ने काठमांडु से दुनिया के सबसे बड़े असलहा तस्कर को दबोच लिया। दिल्ली स्पेशल सेल के इस बड़ी कार्रवाई से मुल्ला मुनीर एंड कंपनी के पैरों के तले से जमीन खिसक गई है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में नेपाल में भारत के सबसे बड़े आर्म्स सप्लायर शेख सलीम उर्फ सलीम पिस्टल को दबोच लिया है। पिस्टल नाम विलेन पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियार मंगवाकर देशभर के गैंगस्टरों को सप्लाई करता था। सलीम पिस्टल पर मूसेवाला हत्याकांड और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी नाम सामने आया था। पकड़ा गया सरगना दाउद का दाहिना हाथ बताया जाता है। सलीम आईएसआई की भी जमीन नेपाल में तैयार कर रहा था। सलीम के संबंध लश्कर-एक-तौयबा से बताए रहे है।

RELATED POSTS

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

November 27, 2025
सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

November 19, 2025

ये वही सलीम पिस्टल है, जिसने भारत में पहली बार गैंगस्टरों को जिगाना पिस्टल की सप्लाई कराई थी। पुलिस के मुताबिक, सलीम पिस्टल पिछले कई सालों से पाकिस्तान से उच्च क्वालिटी के हथियार भारत में मंगवाकर लॉरेंस बिश्नोई, हाशिम बाबा और कई अन्य गैंगस्टरों को सप्लाई करता रहा है। सलीम डी कंपनी और आईएसआई से जुड़ा हुआ था। एजेंसियों को उसके पाकिस्तान से सीधा संपर्क होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सलीम पूर्वांचल के अपराधियों को भी असलहे मुहैया कराता था। सलीम का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ था।

दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला शेख सलीम का जन्म 1972 में हुआ। आर्थिक तंगी के कारण उसने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और निजी कार चलाने लगा। गलत संगत में पड़कर उसने वाहन चोरी से अपराध की दुनिया में कदम रखा। 2000 में वह पहली बार वाहन चोरी के मामले में पकड़ा गया। इसके बाद वह हथियारबंद डकैती और करोड़ों की लूट के मामलों में भी गिरफ्तार हुआ। 2018 में दिल्ली में गिरफ्तार होने के बाद सलीम विदेश भाग गया और वहीं से हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क संभालने लगा।

पुलिस को इनपुट मिला कि वह नेपाल में छिपा हुआ है, जिसके बाद एजेंसियों ने उसे लोकेट कर दबोच लिया। सलीम पिस्टल का नेटवर्क भारत के कई राज्यों तक फैला हुआ है। वह पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर नेपाल और अन्य सीमावर्ती इलाकों के जरिए भारत में सप्लाई करता था। उसकी सप्लाई लिस्ट में पिस्टल, कार्बाइन और अन्य अत्याधुनिक हथियार शामिल थे। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क और पाकिस्तान कनेक्शन की पूरी जानकारी सामने लाई जा सके। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सलीम ने अपने हेडक्वाटर काठमांडु में बनाया हुआ था। यहीं पर आईएसआई और डी कंपनी के लोग इससे मिलने के लिए आते थे।

 

Tags: dawood ibrahimDelhi Special CellISInepalSalim Pistol arrested from Nepal
Share198Tweet124Share50
Vinod

Vinod

Related Posts

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद से व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने...

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

by Vinod
November 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। फरीदाबाद के सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल की...

कौन है मौलवी इरफान, जिसने डॉक्टर उमर को बनाया फिदायीन, जैश के चमचे ने शाहीन के अंदर कुछ ऐसा भरा बारूद

कौन है मौलवी इरफान, जिसने डॉक्टर उमर को बनाया फिदायीन, जैश के चमचे ने शाहीन के अंदर कुछ ऐसा भरा बारूद

by Vinod
November 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के गुनहगारों की एक-एक कर कुंडली बाहर निकल कर आ रही है। इस आतंकी...

दिल्ली धमाके के वक्त का सामने आया CCTV फुटेज, जानिए काला मास्क पहन कर कौन चला रहा था I 20 कार

दिल्ली धमाके के वक्त का सामने आया CCTV फुटेज, जानिए काला मास्क पहन कर कौन चला रहा था I 20 कार

by Vinod
November 11, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को भीषध धमाका हुआ, जिससे 10 लोगों की दर्दनाक मौत...

Delhi Blast: कार में हुए ब्लास्ट से दहल गई दिल्ली, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, गृहमंत्री अमित शाह ने संभाली कमान

Delhi Blast: कार में हुए ब्लास्ट से दहल गई दिल्ली, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, गृहमंत्री अमित शाह ने संभाली कमान

by Vinod
November 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत की राजधानी दिल्ली सोमवार की शाम धमाको से दहल उठी। कार में हुए ब्लास्ट से...

Next Post
Jaunpur News : जानें UP का ये थाना कैसे बना सरोवर, डुबगी लगाने के बाद ‘दारोगा जी’ दर्ज कर रहे FIR 

Jaunpur News : जानें UP का ये थाना कैसे बना सरोवर, डुबगी लगाने के बाद ‘दारोगा जी’ दर्ज कर रहे FIR 

पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ कराई शादी, विदाई के वक्त बोली बीवी, ‘सॉरी जी अब कौशल की हुई रूबी’

पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ कराई शादी, विदाई के वक्त बोली बीवी, ‘सॉरी जी अब कौशल की हुई रूबी’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version