Saturday, November 21, 2026 5:22 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » इंग्लैंड की धरती पर चमका भारत का पारस, 18 साल के लड़के ने सबसे तेज शतक जड़ रचा कीर्तिमान

इंग्लैंड की धरती पर चमका भारत का पारस, 18 साल के लड़के ने सबसे तेज शतक जड़ रचा कीर्तिमान

IND vs ENG Youth Test: सहवाग-ब्रायन लारा से भी ज्यादा है खूंखार धोनी का शिष्य, ब्रैंडन मैकुलम-गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास।

by Vinod
26/07/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं मंजिल उन्हें ही मिलती है, जो दिन में जागते हुए सपने देखते है। सपने को साकार करने के लिए कठिन तपस्या करते हैं। अपनो को छोड़ मंजिल की किनारे अपना ठिकाना बना लेते हैं। ऐसे इंसानों की मदद भगवान भी करते हैं। ऐसे लोगों का साथ आजमन से लेकर खासजन भी देने को तैयार रहते हैं। कठिन परीक्षा पास कर यही युवा आगे चलकर भविष्य के सचिन, विराट और रोहित शर्मा बनते हैं। आज हम अपने इस खास वीडियो में ऐसे ही एक युवा क्रिकेटर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसने महज 18 साल की उम्र में देश का नाम दुनिया में रोशन कर रहा है।

हां उस खिलाड़ी का नाम आयुष म्हात्रे है, जो इंग्लैंड की धरती पर पारस की तरह चमका। बल्ले से ऐसी गदर काटी की अंग्रेज बॉलर्स भी 18 साल के लड़के पर फिदा हो गए। महेंद्र सिंह धोनी के चेले ने विदेशी धरती पर कई रिकार्ड तोड़े और कई रिकार्ड अपने नाम किए। जिस मुकाबले में भारत की न्यू सनसनी वैभव सूर्यवंशी खाता नहीं खोल पाए, उस मैच में आयुष म्हात्रे ने शतक जड़ दिया। ये शतक उन्होंने भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले ठोका। ये मैच चेम्सफोर्ड के मैदान पर खेला गया, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने शानदार नेतृत्व करते हुए जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गई।

भारतीय कप्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। आयुष ने अभिज्ञान कुंदु के साथ मिलकर 77 गेंदों में 117 रनों की पार्टनरशिप की। भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने 64 गेंदों में ही अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ ये खिलाड़ी यूथ टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाला प्लेयर बन गया। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉर्ज बैल के नाम था। इस खिलाड़ी ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 88 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। आयुष म्हात्रे के नाम अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट की तीसरी फास्टेस्ट सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड भी है। आयुष म्हात्रे अब यूथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 300 से अधिक रन बनाए हैं।

RELATED NEWS

Team India’s Defeat : लॉर्ड्स में कौन से खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी, टीम इंडिया के हाथ से फिसल गई वनडे सीरीज

Team India’s Defeat : लॉर्ड्स में कौन से खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी, टीम इंडिया के हाथ से फिसल गई वनडे सीरीज

July 20, 2026
Ind vs Eng 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में मौसम पर टिकी निगाहें, क्या बारिश डालेगी खलल, पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया

England Tour: सीरीज में नहीं मिली एक भी जीत , इंग्लैंड दौरे का निराशाजनक अंत, श्रेयस अय्यर ने बताईं हार की वजहें

July 12, 2026

इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के दिग्गज और मौजूदा इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम के नाम था, जिन्होंने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 95.58 के स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए थे। इसी लिस्ट में भारतीय कोच गौतम गंभीर भी हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2000-2001 में 3 टेस्ट मैचों में 83.16 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए थे। आयुष अपनी प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी शैली से सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। आयुष को भविष्य का वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा कहा जाता है। आयुष धुआंधार बैटिंग करते हैं। उन्हें सिक्सर किंग भी कहा जाता है। आयुष मुम्बई की तरफ से रणजी मैच खेलते हैं और वर्तमान में अंडर 19 के कप्तान हैं।

आयुष का जन्म 16 जुलाई 2007 को मुंबई के विरार में हुआ था। आयुष दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ही ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। घरेलू क्रिकेट में वह मुंबई की तरफ से खेलते हैं। आयुष म्हात्रे ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी। उनके नाना लक्ष्मीकांत नाइक ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया। आयुष ने 6 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन उनका असली क्रिकेट तब शुरू हुआ जब वह 10 साल के हुए। आयुष म्हात्रे ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वह लिस्ट ए क्रिकेट में 150 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं।

आयुष ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 मैचों में 504 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में 7 मैचों में 458 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं। आयुष म्हात्रे आईपीएल 2025 के दौरान चर्चा में आए थे, जब सीजन के अंतिम चरण में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस युवा प्रतिभा को खेलने का मौका दिया था। उस मौके का आयुष ने भरपूर फायदा उठाया और बड़े मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आईपीएल के बाद 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड दौरे पर रेड बॉल क्रिकेट में धमाल मचाया और दिखा दिया कि वह भविष्य के सितारे हैं।

 

Related Posts

Team India’s Defeat : लॉर्ड्स में कौन से खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी, टीम इंडिया के हाथ से फिसल गई वनडे सीरीज

Team India’s Defeat : लॉर्ड्स में कौन से खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी, टीम इंडिया के हाथ से फिसल गई वनडे सीरीज

July 20, 2026
Ind vs Eng 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में मौसम पर टिकी निगाहें, क्या बारिश डालेगी खलल, पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया

England Tour: सीरीज में नहीं मिली एक भी जीत , इंग्लैंड दौरे का निराशाजनक अंत, श्रेयस अय्यर ने बताईं हार की वजहें

July 12, 2026
11 छक्के-15 चौके जड़कर 17 साल का खिलाड़ी बना रन मशीन, ‘न्यू हिटमैन’ की तूफानी पारी देख सदमे में IPL की फ्रेंचाइजी

11 छक्के-15 चौके जड़कर 17 साल का खिलाड़ी बना रन मशीन, ‘न्यू हिटमैन’ की तूफानी पारी देख सदमे में IPL की फ्रेंचाइजी

April 26, 2025

IND vs ENG : Ravindra Jadega ने जड़ा साल का अपना दूसरा शतक, इंग्लैंड के खिलाफ 183 गेंदों में किया कारनामा

July 2, 2022

IND vs ENG : England के खिलाफ T20 और ODI Series के लिए Indian Squad का ऐलान, गब्बर और शार्दुल की वापसी

July 1, 2022
Next Post

First-ever auction of AI-created artwork set for Christie's gavel

कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

Delhi-NCR

Delhi-NCRमें बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर आफत के आसार

POPULAR POST

IND vs NZ 1st Test Day 3: 98 रन पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, शतक से चूके; राहुल और पंत ने भी दिखाया दम

IND vs NZ 1st Test Day 3: 98 रन पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, शतक से चूके; राहुल और पंत ने भी दिखाया दम

November 21, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर  क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

November 16, 2026
Hidden Fortune : पति की मौत के बाद कैसे चमकी महिला की किस्मत, बिस्किट के डिब्बे में मिला करोड़ों का खजाना?

Hidden Fortune : पति की मौत के बाद कैसे चमकी महिला की किस्मत, बिस्किट के डिब्बे में मिला करोड़ों का खजाना?

November 17, 2026
Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

November 17, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Lucknow News: लखनऊ में B.Arch छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला पुराना सुसाइड नोट; पिता ने जताई हत्या की आशंका

November 18, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India