8th Pay Commission:केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देकर लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत दी है। इसका मकसद महंगाई को ध्यान में रखते हुए वेतन में उचित बढ़ोतरी करना है, ताकि कर्मचारियों की ज़रूरतों को पूरा किया जा सके।
फिटमेंट फैक्टर क्या होता है और क्यों है ज़रूरी?
फिटमेंट फैक्टर वो गुणांक होता है जिससे मौजूदा वेतन में बढ़ोतरी की जाती है। पिछले यानी 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2.86 किए जाने की संभावना है। इसका मतलब ये है कि अब मूल वेतन पर बढ़ोतरी और ज्यादा होगी।
किस पद को कितना मिलेगा नया वेतन
लेवल 1 (चपरासी, सहायक कर्मचारी):
पुराना वेतन: ₹18,000 | नया वेतन: ₹51,480 | बढ़ोतरी: ₹33,480
लेवल 2 (क्लर्क):
पुराना: ₹19,900 | नया: ₹56,914 | बढ़ोतरी: ₹37,014
लेवल 3 (कांस्टेबल, तकनीकी कर्मचारी):
पुराना: ₹21,700 | नया: ₹62,062 | बढ़ोतरी: ₹40,362
लेवल 4 (जूनियर क्लर्क):
पुराना: ₹25,500 | नया: ₹72,930 | बढ़ोतरी: ₹47,430
लेवल 5 (वरिष्ठ क्लर्क):
पुराना: ₹29,200 | नया: ₹83,512 | बढ़ोतरी: ₹54,312
लेवल 6 (सब-इंस्पेक्टर):
पुराना: ₹35,400 | नया: ₹1,01,244 | बढ़ोतरी: ₹65,844
लेवल 7 (अधीक्षक, सेक्शन ऑफिसर):
पुराना: ₹44,900 | नया: ₹1,28,414 | बढ़ोतरी: ₹83,514
लेवल 8 (वरिष्ठ सेक्शन ऑफिसर):
पुराना: ₹47,600 | नया: ₹1,36,136 | बढ़ोतरी: ₹88,536
लेवल 9 (डीएसपी, अकाउंट अफसर):
पुराना: ₹53,100 | नया: ₹1,51,866 | बढ़ोतरी: ₹98,766
लेवल 10 (ग्रुप A अधिकारी):
पुराना: ₹56,100 | नया: ₹1,60,446 | बढ़ोतरी: ₹1,04,346
कर्मचारियों को क्या मिलेगा फायदा?
इस संशोधित वेतन ढांचे से कर्मचारियों को अच्छी-खासी सैलरी मिलेगी। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि महंगाई के असर को भी कम किया जा सकेगा। साथ ही, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे ज्यादा लगन से काम करेंगे।
8वें वेतन आयोग की सिफारिशों से सरकारी कर्मचारियों की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव आ सकता है। यह न सिर्फ उनकी आमदनी को बढ़ाएगा, बल्कि काम के प्रति उनकी संतुष्टि और स्थायित्व को भी मज़बूत करेगा।